Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: अभिषेक-वैभव का चयन,तिलक वर्मा कप्तान, एशिया कप के लिए इंडिया ए स्क्वाड का ऐलान।
इनके अलावा भारतीय टीम के लिए खेल चुके सूर्यांश शेडगे, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षिता राणा और प्रिंस यादव को भी इंडिया ए टीम में चुना गया है। पाटीदार को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में हैं।
यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच दोहा के कतर में खेला जाएगा। इंडिया ए को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल और पाकिस्तान ए के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत का पाकिस्तान से 22 नवंबर को मुकाबला है। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हॉन्गकॉन्ग शामिल हैं। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को होगा।
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान।
एशिया कप 2026 राइजिग स्टार्स का शेड्यूल शनिवार, 24 अक्टूबर को जारी हो गया। 8 टीमों का यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें ।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.