Story Content
नई दिल्ली, November 8, 2026: Airtel लाया Fully Unlimited प्लान, बिना लिमिट चलाएं 4G/5G इंटरनेट, नए सर्किलों में मिलेगा फायदा।
अनलिमिटेड 4G और 5G प्लान का फायदा 399 और 449 रुपये के दो प्लान में मिलेगा। 399 वाले प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और दिन के 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा आप बिना किसी लिमिट के 4G या 5G इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे।
इसी तरह 449 वाले प्लान में भी इन तमाम फायदों के साथ 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, एयरटेल सेफ, सोनी लिव के साथ-साथ 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। वहीं 6 महीने के लिए एपल म्यूजिक ऐप्स का एक्सेस और 30GB का GoogleOne Cloud स्टोरेज भी दिया जाएगा।
ऊपर बताए पैक्स में भले अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट मिल रहा है लेकिन इन पर 300GB की कैपिंग रहेगी। इसका मतलब है कि 30 दिनों में अगर आप 300GB से ज्यादा डेटा खर्च करते हैं, तो इसे कमर्शियल यूसेज की श्रेणी में माना जा सकता है। ऐसे में डेटा स्पीड गिर सकती हैं।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.