Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Defender की नकल पड़ी चीनी कंपनी को भारी! BYD के दफ्तरों पर छापेमारी, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली, November 10, 2026: Defender की नकल पड़ी चीनी कंपनी को भारी! BYD के दफ्तरों पर छापेमारी, जानें पूरा मामला। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 में कोर्ट की ओर से नियुक्त अधिकारियों…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 10 November 2026

नई दिल्ली, November 10, 2026: Defender की नकल पड़ी चीनी कंपनी को भारी! BYD के दफ्तरों पर छापेमारी, जानें पूरा मामला।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 में कोर्ट की ओर से नियुक्त अधिकारियों ने नीदरलैंड्स में BYD के शिडैम (Schiedam) और हॉफडॉर्प (Hoofddorp) स्थित कार्यालयों की तलाशी ली. यह कार्रवाई जगुआर लैंडरोवर के साथ चल रहे कानूनी विवाद के तहत की गई. अधिकारियों ने कंपनी के दफ्तरों से डिजिटल रिकॉर्ड और कुछ जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं. यह भी पढें: बन गया इतिहास! 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

जगुआर लैंडरोवर को शक है कि BYD ने Defender एसयूवी को डिस्मेंटल कर यानी की पूरी एसयूवी को खोलकर उसकी तकनीक और डिजाइन से जुड़ी जानकारियों का स्टडी किया था. इसके बाद कथित तौर पर रिवर्स इंजीनियरिंग के जरिए इन जानकारियों का इस्तेमाल Ti 7 SUV को डेवलप करने में किया गया. हालांकि, अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि BYD ने वास्तव में किसी बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन किया है या नहीं.

इस मामले में 11 नवंबर 2026 को नीदरलैंड्स के हेग में शुरुआती सुनवाई होनी है. BYD के वकीलों ने छापेमारी के दौरान जब्त किए गए रिकॉर्ड के दायरे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस कार्रवाई को 'फिशिंग एक्सपीडिशन' बताया है. कानूनी भाषा में इसका मतलब बिना किसी स्पष्ट सीमा के बड़े पैमाने पर सबूत और जानकारी जुटाने की कोशिश है. फिलहाल दोनों कंपनियों ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है.

बिल्ड योर ड्रीम यानी BYD ने सितंबर 2025 में चीन में Ti 7 को अपने फैंग चेंग बाओ (Fang Cheng Bao) ब्रांड के तहत Bao 7 नाम से पेश किया था. बाद में इसे Tai 7 नाम दिया गया. इस SUV का डिजाइन काफी बॉक्सी रखा गया है. इसमें स्ट्रेट और हाई फ्रंट डिजाइन, स्क्वायर व्हील आर्क और पीछे की तरफ लगा स्टोरेज कंपार्टमेंट मिलता है. यही वजह है कि इसके लुक की तुलना अक्सर Defender से की जाती रही है. यह भी पढें: स्मार्ट लुक, हाई-टेक फीचर्स! धांसू है वैभव सूर्यवंशी की नई SUV

इस एसयूवी की लंबाई 4,999 मिमी, चौड़ाई 1,995 मिमी और ऊंचाई 1,865 मिमी है. इसमें 2,920 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. चीनी बाजार में यह SUV 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है, जबकि यूरोप में एक्सपोर्ट किए जाने वाले मॉडल में 7 सीटें दी गई हैं. ब्रिटेन में मिलने वाले मॉडल की लंबाई पीछे लगे स्पेयर व्हील सहित 5,146 मिमी है.

BYD ने चीन में Ti 7 को शुरुआत में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) तकनीक के साथ लॉन्च किया था. इस SUV में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं. कंपनी इसे टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में पेश करती है. इसके बाद अप्रैल 2026 में BYD ने Ti 7 का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन भी चीन में पेश किया. कंपनी का दावा है कि, इसका प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन सिंगल चार्ज में 755 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

इसके प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,79,800 युआन (करीब 25.30 लाख रुपये) रखी गई थी, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2,19,800 युआन (करीब 30.93 लाख रुपये) थी. वहीं इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 1,99,800 युआन (करीब 28.12 लाख रुपये) से शुरू होकर 2,39,800 युआन (करीब 33.75 लाख रुपये) तक जाती है.

BYD अब Ti 7 को यूरोपीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने ब्रिटेन में इस SUV के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यहां इसकी कीमत 47,995 पाउंड (करीब 60.29 लाख रुपये) रखी गई है. वहीं, 7-सीटर Defender 110 की कीमत 68,465 पाउंड (करीब 86 लाख रुपये) है. यानी कीमत के मामले में बीवाईडी की ये एसयूवी काफी सस्ती है. कंपनी के मुताबिक, Ti 7 की पहली यूनिट नवंबर 2026 में ब्रिटेन के शोरूम तक पहुंचनी शुरू होंगी. वहीं, ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जनवरी 2027 से मिलने की उम्मीद है.

यह पहली बार नहीं है जब जगुआर लैंड रोवर ने किसी चीनी वाहन निर्माता कंपनी के डिजाइन पर सवाल उठाए हैं. इससे पहले साल 2019 में भी JLR ने जियांगलिंग मोटर कॉर्पोरेशन के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीती थी. उस मामले में कंपनी की लैंडविंड एक्स7 एसयूवी के डिजाइन को रेंज रोवर इवोक से काफी मिलता-जुलता बताया गया था. अब BYD Ti 7 को लेकर शुरू हुआ विवाद भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement