Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Dhanteras Online Gold Buying: आज धनतेरस पर 10 रुपये में खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, 3% कैश बैक; चेक करें सभी ऑफर

नई दिल्ली, November 7, 2026: Dhanteras Online Gold Buying: आज धनतेरस पर 10 रुपये में खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, 3% कैश बैक; चेक करें सभी ऑफर। फोटो वीडियो शहर चुनें ई- पेपर साइन इन होम राज्य देश…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 07 November 2026

नई दिल्ली, November 7, 2026: Dhanteras Online Gold Buying: आज धनतेरस पर 10 रुपये में खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, 3% कैश बैक; चेक करें सभी ऑफर।

फोटो वीडियो शहर चुनें ई- पेपर साइन इन होम राज्य देश दिवाली ग्रीटिंग बनाएं खुशियों के पल क्रिकेट पंडित जी से चैट मनोरंजन बिजनेस करियर विदेश धर्म लाइफस्टाइल GRAP चेक गेम्स खेलें Live Cricket Score ऑटो काम की बात गैजेट्स राशिफल राशिफल 2027 IND vs NZ Live Score Shiv Chalisa एक्सप्लेनर्स वीडियो वायरल ओपिनियन फोटो Dhanteras Online Gold Buying: आज धनतेरस पर 10 रुपये में खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, 3% कैश बैक; चेक करें सभी ऑफर Nov 06, 2026 11:31 am IST By Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें

धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड भी खरीदा जा सकता है। Dhanteras Online Gold Buying: आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। अगर आप भी आज धनतरेस के दिन सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं और दुकानों की भीड़ से बचना चाह रहे हैं तो आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आज 6 नवंबर को ऑनलाइन गोल्ड खरीदने पर स्पेशल ऑफर दे रहे हैं। आइए जानते हैं...

लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार Super.money ने 10 रुपये डिजिटल गोल्ड खरीदने की स्कीम को लॉन्च किया है। यूपीआई के जरिए इनके ऐप से कोई भी व्यक्ति जाकर डिजिटल गोल्ड खरीद सकता है। ग्राहकों को 3 प्रतिशत का कैश बैक भी मिलेगा। हालांकि, ध्यान रहे कि अधिकतम कैश बैक की लिमिट इस कंपनी ने 9000 रुपये प्रति माह तय की है। यानी 1000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर ऐप 30 रुपये का कैशबैक देगा।

इस ऐप में अगर आप आज 6 नवंबर को डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो आपको 2 प्रतिशत का कैश बैक मिलेगा। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 2000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदना होगा। ग्राहक कंपनी के ऐप में BUY GOLD सेक्शन में जाकर खरीदारी कर सकते हैं। बता दें, यह ऑफर सिर्फ आज के लिए ही है।

धनतेरस के प्रचार के तहत jUMPP की तरफ से 2100 रुपये या उससे अधिक का ट्रांजैक्शन करने वाले योग्य ग्राहकों को 21 रुपये का फ्री डिजिटल गोल्ड दे रहा है। किसी भी ग्राहक को सिर्फ 2 बार ही फायदा एक दिन में मिलेगा। कंपनी ने 31 अक्टूबर को स्कीम को लॉन्च किया था लेकिन आज यानी 6 नवंबर इसका फायदा उठाने का आखिरी दिन है।

भारतपे अपने 'इन्वेस्ट भारतपे' के जरिए एक साथ 100 रुपये की खरीदारी पर 5 प्रतिशत डिजिटल गोल्ड एक्सट्रा दे रहा है। यह अतिरिक्त गोल्ड आपके पोर्टफोलियो में जुड़ जाएगा।

Tickertape की तरफ से आज 6 नवंबर को खास ऑफर दिया गया है। 5000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले निवेशकों को 200 रुपये अतिरिक्त गोल्ड मिलेगा। वहीं, 7000 रुपये पर 300 रुपये और 10,000 रुपये पर 500 रुपये का गोल्ड मिलेगा। यह ऑफर आज के लिए ही है।

Senco Gold & Diamonds की तरफ से धनतेरस पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 10 ग्राम पर 14000 रुपये की छूट दी जा रही है। SBI Credit Card को 7500 रुपये की अतिरिक्त छूट नियमों के दायरे में रहने पर तुरंत मिलेगी। बता दें, यह ऑफर 8 नवंबर तक है।

अगर इस धनतेरस आप डिजिटल गोल्ड खरीद रहे हैं तो ध्यान रहें की सेबी इस मार्केट को रेगुलेट नहीं करती है। जहां से आप डिजिटल गोल्ड खरीद रहे हैं उनके स्टोरेज और बिक्री के नियमों को जरूर चेक कर लें।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , टेक , ऑटो , करियर , और राशिफल , पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

स्रोत के मुताबिक: Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics

स्रोत के मुताबिक: Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement