Story Content
New Delhi, November 6, 2026: दिवाली डिस्काउंट का खुला पिटारा, 1.65 लाख तक सस्ते में ला सकते हैं कार.
The source note says: इसमें कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर्स और दूसरे बेनिफिट्स शामिल हैं. कंपनी जीप रैंगलर पर कोई ऑफर नहीं दे रही है. वहीं ग्रैंड चिरोकी की इस साल के लिए सभी यूनिट्स बिक चुकी हैं. यानी इन दोनों गाड़ियों पर आपको कोई बेनिफिट नहीं मिलने वाला है.
The source note says: ब्रांड के दिवाली ऑफर को लेकर ध्यान रखें कि ये अलग-अलग शहर और डीलर के पास अलग-अलग हो सकते हैं. साथ ही इन ऑफर्स की निर्भरता स्टॉक पर भी है. अगर डीलरशिप के पास स्टॉक है, तो ही आपको इन बेनिफिट्स का फायदा मिलेगा.
The source note says: कितनी कर सकेंगे बचत? कंपनी जीप मेरिडियन के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. 2024 में मैन्युफैक्चर हुई मेरिडियन को खरीदने वाले कंज्यूमर्स को 1.30 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स भी मिलेंगे. डॉक्टर और लीज कंपनियों को 30 हजार रुपये तक के एडिशनल बेनिफिट्स मिलेंगे.
The source note says: यह भी पढ़ें: नए अवतार में आ रही लोगों की पसंदीदा SUV, टेस्टिंग में दिखी नई Hyundai Creta
The source note says: मेरिडियन में 170 एचपी की पावर वाला 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. इसके साथ कंपनी 6 स्पीड मैन्युअल या 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दे रही है. कार के हायर वेरिएंट्स के साथ फोर व्हील ड्राइव भी मिलता है. इस कार की कीमतें 23.33 लाख रुपये से 37.92 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
The source note says: जीप कंपास की बात करें, तो इस पर कंपनी 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. कार पर 1.10 लाख रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है. डॉक्टर और लीजिंग कंपनी को 15 हजार रुपये के अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
The source note says: यह भी पढ़ें: TATA ला रही Kuno SUV... बिगड़ेगा इस दमदार कार का खेल, फीचर्स की होगी भरमार
The source note says: कंपास में भी कंपनी 170 एचपी पावर वाला 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर डीजल इंजन देती है. इसके साथ 6 स्पीड मैन्युअल या 9 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. कार के हायर वेरिएंट्स में फोर व्हील ड्राइव का फीचर भी मिलता है. ये कार 17.99 लाख रुपये से 3070 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
Source: Instafeed Desk.

Comments
Add a Comment:
No comments available.