Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

EPFO का अलर्ट जारी, इस तरह ना जमा करें पैसे

सरकार द्वारा लोगों के लाभ के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं के माध्यम से सरकार का उद्देश्य लोगों का कल्याण करना है.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | व्यापार - 21 December 2022

सरकार द्वारा लोगों के लाभ के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं के माध्यम से सरकार का उद्देश्य लोगों का कल्याण करना है. साथ ही सरकार लोगों को बचत करने के लिए प्रोत्साहित भी करती है. इसी क्रम में सरकार द्वारा कई वर्षों से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इनमें एक स्कीम ईपीएफ भी है. यह योजना केंद्र सरकार द्वारा नौकरीपेशा लोगों के लिए चलाई जा रही है. हालांकि अब इस योजना के नाम पर कई ठग लोगों से ठगी भी कर रहे हैं.

ठगी का शिकार

दरअसल सरकार की कई योजनाओं के नाम पर जालसाजों के माध्यम से लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर ठग लोगों को इस तरह अपने झांसे में लाते हैं कि वह ठगी का शिकार हो जाते हैं और अपना आर्थिक नुकसान भी करवा लेते हैं. वहीं, किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से बचने के लिए ईपीएफओ ने चेतावनी जारी की है.

ईपीएफओ ने लोगों को अलर्ट किया

पहले भी कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं जिनमें ठग ईपीएफओ के नाम पर लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. जिसको लेकर अब ईपीएफओ ने लोगों को अलर्ट किया है और इन ठगों से सावधान रहने को कहा है. साथ ही गलत तरीके से मांगी गई राशि भेजने पर भी रोक लगा दी है.

ईपीएफओ की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि ईपीएफओ कभी भी अपने सदस्यों से फोन, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि के जरिए व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाता या ओटीपी आदि नहीं मांगता है. ईपीएफओ कभी भी किसी सेवा के लिए व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया आदि के जरिए कोई राशि जमा करने को नहीं कहता है.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement