Story Content
नई दिल्ली, November 9, 2026: FII भी लौटे... निफ्टी फिर 25 हजार के पार, बाजार में एक हफ्ते से दिवाली!।
दरअसल, सोमवार को बाजार की शुरुआत अच्छी रही थी. निफ्टी 50 ने 25,076 के स्तर पर ओपनिंग हुई और सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद आखिर में 0.23% की तेजी के साथ 25,044 के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स भी हरे निशान में बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.55% की तेजी दर्ज की गई, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.10% की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ.
किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी? सोमवार को कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी और चुनिंदा कंज्यूमर शेयरों ने बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभाई. एसबीआई और Trent इस तेजी के सबसे बड़े अगुवा रहे, जिन्होंने इंडेक्स को ऊपर खींचने में मदद की. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 3.73% की जोरदार तेजी दर्ज की गई.
विशेषज्ञों का मानना है कि निचले स्तरों पर निवेशकों की ओर से की गई 'बॉटम फिशिंग'और बैंकिंग शेयरों में आई मजबूत लिवाली के दम पर बाजार ने वापसी की है. हालांकि, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक संकेतों और विदेशी निवेशकों (FPIs) के रुख को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
बता दें, पिछले करीब एक हफ्ते से भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखी जा रही है, निफ्टी-सेंसेक्स में इस दौरान 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. नवंबर में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने एक साल से भी अधिक समय के बाद एक हफ्ते के अंदर सबसे ज्यादा निवेश किया है.
वहीं अमेरिकी बाजार में इस दौरान दबाव देखने को मिला है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होने वाले खर्च और अमेरिकी चुनावों के नतीजों को लेकर बनी चिंताओं के कारण ग्लोबल बाजारों में और खासकर AI, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली आई.
(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.