Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विदेशी मार्केट में दाम बढ़ने के चलते बदले सोना-चांदी के रेट, जानिए कीमत

देश में आम आदमी का सबसे पहला सपना होता है कि वो सोने की कोई चीज खरीदकर अपने पास रखें। ऐसे में एक आम आदमी सोने के दाम हर दिन चेक करता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | व्यापार - 26 September 2024

देश में आम आदमी का सबसे पहला सपना होता है कि वो सोने की कोई चीज खरीदकर अपने पास रखें। ऐसे में एक आम आदमी सोने के दाम हर दिन चेक करता है। ताकि दम कम होते ही वो सोने की चीज खरीद लें। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 26 सितंबर के दिन सोने और चांदी के दाम। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव  70,760 रुपये है। बीते दिन 70,750  भाव था। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 77,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन भी 24 कैरेट सोने का दाम  77,170  रुपये था। वहीं, चांदी की बात करें तो इस वक्त उसका रेट 95,100 रुपये तक पहुंच गया है।

दिल्ली के करीब फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर है, जहां पर सोने की डिमांड हमेशा बनी रहती है। त्योहारों से लेकर शादी के सीजन में धूम देखने को मिलती है। इन सबके बीच फरीदाबाद में आज का सोने(गोल्ड) का रेट 24 कैरेट के लिए 77,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 70,750 रुपये है।

आइए जानते हैं क्या है असली गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.