Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Gold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में साप्ताहिक सोने की कीमतों में गिरावट आई है. वहीं चांदी भी सस्ती हुई है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 13 March 2022

भारतीय सर्राफा बाजार में साप्ताहिक सोने की कीमतों में गिरावट आई है. वहीं चांदी भी सस्ती हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1133 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. जबकि चांदी के भाव में 867 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए की वेबसाइट के मुताबिक इस कारोबारी सप्ताह (7 से 11 मार्च) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का भाव 53,595 था, जो शुक्रवार तक 52,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 70,580 रुपये से घटकर 69,713 रुपये प्रति किलो हो गया है.

ये भी पढ़ें:- Attack on US Embassy: इराक में अमेरिकी दूतावास पर पर हुआ हमला, दागी गईं 12 मिसाइलें   


बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतें अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की मानक कीमत की जानकारी देती हैं. ये सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं. आईबीजीए द्वारा जारी दरें पूरे देश में सार्वभौमिक हैं लेकिन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement