Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Gold price Today: सोना हुआ सस्ता, जानिए आपको 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितनी कीमतें देनी होंगी

दिल्ली की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 50.950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि कोलकाता में 49820 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.

Advertisement
Instafeed.org

By Manisha Sharma | व्यापार - 06 September 2021

एक तरफ महंगाई से सभी लोग परेशान है तो वहीं सोमवार को सोने के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में भारी कमी दर्ज़ की गई है. राजधानी दिल्ली में करीब 200 रूपये प्रति 10 ग्राम तक सोना सस्ता हो गया है. एमसीएक्स(MCX) यानि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 47459 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड हो रहा है. जबकि चांदी का भाव 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम है.



दुकानों ने लगी ग्राहकों की भीड़ 

सोने की कीमतों में इतनी गिरावट देख कर दिल्ली की दुकानों में भीड़ देखने को मिली. दिल्ली की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 50.950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि कोलकाता में 49820 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, चेन्नई में 48960 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है. तो वहीं मुंबई में यह 47,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है. रायपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 48,630 रुपये है.



आपको बता दे , चांदी की चाल में भी बदलाव देखने को मिले. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 250 रुपये कम होकर 62,063 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो सोना उच्चतम स्तर से करीब 8800 रुपये सस्ता हो गया है. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोने की कीमतों में गिरावट से लोगों को जेवर खरीदने में आसानी हो गई है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement