Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

भारत में सोमवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 19 July 2021

भारत में सोमवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली. हालांकि पिछले एक हफ्ते से भारतीय सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, लेकिन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के मुताबिक सोना 48,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 0.4 फीसदी यानी 274 रुपये की गिरावट के साथ 68045 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोने के भाव में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी.

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

आज मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में सपाट कारोबार

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत सपाट बनी हुई है। शुक्रवार को करीब 1 फीसदी की गिरावट के बाद हाजिर सोना आज 1,813.83 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 25.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. यहां यह 0.2 फीसदी गिरकर $1100.55 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी डॉलर फिलहाल रुपये के मुकाबले तीन महीने के उच्चतम स्तर पर है।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement