Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: हनी ट्रैप: जब प्यार और रिश्ते बन जाते हैं जासूसी के हथियार।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी हनी ट्रैप: जब प्यार और रिश्ते बन जाते हैं जासूसी के हथियार इमेज स्रोत, Reuters
भरोसा, रिश्ता और नज़दीकियां. ऐसा लगे कि बस यही प्यार है. लेकिन इंटेलिजेंस और स्टेटक्राफ़्ट की दुनिया में मोहब्बत भी एक हथियार हो सकती है. इस हथियार का नाम है हनी ट्रैप.
इन दिनों यह शब्द ख़बरों में छाया हुआ है. क्योंकि एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के एक कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ संबंधों की ख़बरें सामने आई हैं.
हालांकि, ऐसे कोई सबूत सामने नहीं आए हैं, जिनसे यह साबित हो सके कि यह हनी ट्रैप का मामला था या कोई गोपनीय जानकारी साझा की गई थी.
चीन ने भी इन आरोपों को ख़ारिज किया है. लेकिन इस विवाद ने हनी ट्रैप को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.
लेकिन सवाल है कि दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियां हनी ट्रैप को इतना गंभीर ख़तरा क्यों मानती हैं?
कैम्ब्रिज डिक्शनरी के मुताबिक़, हनी ट्रैप का मतलब है किसी शख़्स को रिझाकर या रोमांटिक रिश्ता बनाकर अपने जाल में फंसाना, ताकि उससे कोई मक़सद पूरा किया जा सके.
अगर कोई शख़्स दोस्ती, प्रेम या भावनात्मक रिश्ता बनाकर ऐसी जानकारी हासिल करने की कोशिश करे, जो आमतौर पर उसकी पहुंच से बाहर हो, तो इसे हनी ट्रैप कहा जा सकता है.
गोपनीय सरकारी सूचनाएं या सैन्य सिस्टम से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए. नई तकनीक या रिसर्च तक पहुंच बनाने के लिए. आर्थिक या राजनीतिक फ़ायदा उठाने के लिए.
या किसी प्रभावशाली शख़्सियत पर दबाव बनाने, यहां तक कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए.
यानी असली मक़सद प्यार, इश्क़ और मोहब्बत की कहानी नहीं, बल्कि उसके ज़रिए मिलने वाली जानकारी या किसी ख़ास व्यक्ति तक पहुंच बनाना होता है.
आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
हनी ट्रैप की चर्चा हो और माताहारी का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है.
पहले विश्वयुद्ध के दौर में माताहारी यूरोप की मशहूर डांसर थीं. उन पर जर्मनी के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था. 1917 में फ्रांस ने उन्हें मौत की सज़ा दी.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.