Story Content
नई दिल्ली, November 8, 2026: लाखों फोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने दी वॉर्निंग, मंडरा रहा संकट, जरूर कर लें ये काम।
कई स्मार्टफोन यूजर्स पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है और बचाव के लिए तुरंत फोन को अपडेट करने की सलाह दी गई है.
CERT-In ने बताया है कि अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स हैं और चुनिंदा वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. इसमें एंड्रॉयड 14, 15 , 16, 16 QPR 2 या लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर चलने OS के नाम शामिल हैं.
साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने 4 नवंबर 2026 को एक क्रिटिकल वल्नरबिलिटी नोट (CIVN-2026-0536) जारी किया है. स्मार्टफोन यूजर्स को संभावित साइबर हैक िंग से बचाव के लिए अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है.
CERT-In की एडवाइजरी में बताया गया है कि एंड्रॉयड के कई मुख्य कंपोनेंट्स में गंभीर सुरक्षा खामियों हैं, जो फ्रेमवर्क और सिस्टम से जुड़े हिस्से हैं.
यह भी पढ़ें: Motorola का पावरफुल स्मार्टफोन अनवील, मिलेगा 200MP कैमरा, 7000mAh की बैटरी और बहुत कुछ, जानिए कीमत
एडवाइजरी में बताया है कि हैकर्स मोबाइल की इन खामियों का फायदा उठाकर स्मार्टफोन को हैक कर सकते हैं. इसके बाद फर्जी लिंक पर क्लिक या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बाद वह बैंक खाता खाली कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Best 5G Phone under Rs 20000 : Xiaomi से Samsung तक, ये हैं 5 बेस्ट स्मार्टफोन, कमाल के हैं फीचर्स
गूगल ने इसको लेकर एक अपडेट जारी कर दिया है. कंपनी ने 2 नवंबर 2026 को एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन में इन खामियों की जानकारी शेयर की थी. गूगल ने इन खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच भी जारी कर दिये हैं. स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जरूरी है कि वे फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट को अप टू डेट रखें.
मोबाइल को अपडेट करने के लिए स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं. वहीं सिस्टम या सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाएं और फिर चेक अपडेट पर क्लिक कर दें. अगर कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो तुरंत उसको डाउनलोड करके इंस्टॉल करें.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.