Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: नई CAR भी है बे'कार', अगर नहीं हैं ये 10 सेफ्टी फीचर्स! देखें लिस्ट।
फेसबुक टि्वटर कैंसिल बुकमार्क कैंसिल नई CAR भी है बे'कार', अगर नहीं हैं ये 10 सेफ्टी फीचर्स! देखें लिस्ट अश्विन सत्यदेव नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026, अपडेटेड 1:17 PM IST 1/12 आज के दौर में कार खरीदना सिर्फ स्टाइल, माइलेज और फीचर्स का मामला नहीं रह गया है. चमचमाती बॉडी, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर देखकर अगर आप नई कार घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरा ठहरिए. क्योंकि सड़क पर आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा इन महंगे फीचर्स से नहीं, बल्कि कार में मौजूद कुछ जरूरी सेफ्टी टेक्नोलॉजी से तय होती है. (Photo: ITG)
कई बार नई और महंगी कार भी सेफ्टी के मामले में कमजोर साबित हो सकती है. ऐसे में कार खरीदने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि उसमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स होने चाहिए और किन फीचर्स के बिना आपकी नई कार का चुनाव अधूरा रह सकता है. आइये देखें इन फीचर्स की लिस्ट- (Photo: Genesis.com)
किसी भी कार में एयरबैग का होना बेहद जरूरी है. ये बहुत ही महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है जो किसी भी आपात स्थिति में जीवन रक्षक साबित होता है. इसकी संख्या जितना ज्यादा हो उतना बढ़िया है. हालांकि इस समय ज्यादा कार निर्माता अपनी गाड़ियों में 6 एयरबैग बतौर स्टैंडर्ड दे रहे हैं. (Photo: Freepik)
एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी ABS, ये एक ऐसा सिस्टम है जो अचानक ब्रेक लगाने के दौरान पहियों को लॉक होने से रोकता है, जिससे स्टीयरिंग पर कंट्रोल बना रहता है. गीली या फिसलन वाली सड़कों पर ये बहुत उपयोगी साबित होता है. इस फीचर का कार में होना भी बेहद जरूरी है. (Photo: Freepik)
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ESC सिस्टम खराब सड़क, अचानक मोड़ या फिसलन वाली सतह पर गाड़ी को कंट्रोल से बाहर होने से बचाता है. यह सिस्टम कार की दिशा और पहियों की गति पर लगातार नजर रखता है. अगर कार मुड़ते समय फिसलने लगे या ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर जाने लगे, तो ESC अपने आप पहियों पर अलग-अलग ब्रेक लगाता है और जरूरत के मुताबिक इंजन की पावर भी कम कर देता है. इससे कार को सही दिशा में बनाए रखने और स्किड होने की आशंका कम करने में मदद मिलती है. (Photo: Pexels)
लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW) एक सेफ्टी फीचर है, जो कार के बिना इंडिकेटर दिए अपनी लेन से बाहर जाने पर ड्राइवर को अलर्ट करता है. यह कैमरे की मदद से सड़क की लेन मार्किंग पर नजर रखता है और खतरा महसूस होने पर आवाज, वाइब्रेशन या विजुअल अलर्ट के जरिए चेतावनी देता है. (Photo: Pexels)
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) कार के पहियों को फिसलने से बचाता है, खासकर गीली, कीचड़ भरी या फिसलन वाली सड़कों पर. यह सिस्टम पावर डिलीवरी को एडजस्ट करके एक्सेलरेशन के दौरान व्हील स्पिन को रोकता है. जरूरत पड़ने पर इंजन की पावर कम करके या फिसल रहे पहिए पर ब्रेक लगाकर सड़क पर बेहतर ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है. (Photo: Pexels)
एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) एक एडवांस्ड सेफ्टी फीचर है, जो आगे चल रही गाड़ी की दूरी और स्पीड के हिसाब से कार की रफ्तार को अपने आप एडजस्ट करता है. इससे हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान सेफ डिस्टेंस बनाए रखने में मदद मिलती है और ड्राइवर को बार-बार एक्सीलेटर या ब्रेक दबाने की जरूरत कम पड़ती है. (Photo: Pexels)
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी एक बेहद ही जरूरी सेफ्टी फीचर है, जो कार के सभी टायरों में हवा के दबाव पर लगातार नजर रखता है. यदि किसी टायर में हवा तय लिमिट से कम या ज्यादा होने पर यह ड्राइवर को अलर्ट करता है, जिससे टायर फटने और सड़क पर किसी तरह के खतरे को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही माइलेज और परफॉर्मेंस भी बेहतर होता है. (Photo: Magnific)
रियर-व्यू कैमरा कार के पीछे का लाइव वीडियो इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे ड्राइवर को रिवर्स गियर लगाते समय पीछे की स्थिति देखने में मदद मिलती है. यह पार्किंग के दौरान दीवार, दूसरी गाड़ी या किसी भी दूसरे ऑब्जेक्ट से टकराने की संभावना को कम करता है. इसे आप ऑफ्टर मार्केट भी लगवा सकते हैं. (Photo: Pexels)
ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD) भी एक जरूर सेफ्टी फीचर है, जो कार के उन हिस्सों में मौजूद वाहनों का पता लगाता है, जिन्हें ड्राइवर साइड और रियर-व्यू मिरर में आसानी से नहीं देख पाता. लेन बदलते समय यह सिस्टम साइड मिरर पर लाइट या अलर्ट के जरिए ड्राइवर को चेतावनी देता है, जिससे टक्कर का खतरा कम होता है. (Photo: Pexels)
ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) एक एडवांस्ड सेफ्टी फीचर है, जो कैमरे और सेंसर की मदद से सड़क पर सामने मौजूद वाहन या किसी भी ऑब्जेक्ट का पता लगाता है. टक्कर की आशंका होने पर यह ड्राइवर

Comments
Add a Comment:
No comments available.