Story Content
New Delhi, November 7, 2026: 22 साल बाद स्टॉक स्प्लिट, पहली बार बोनस शेयर देगी कंपनी! कल मीटिंग, आज 52 वीक हाई पर पहुंचा भाव.
The source note says: फोटो वीडियो शहर चुनें ई- पेपर साइन इन होम राज्य देश दिवाली ग्रीटिंग बनाएं खुशियों के पल क्रिकेट पंडित जी से चैट मनोरंजन बिजनेस करियर विदेश धर्म लाइफस्टाइल GRAP चेक गेम्स खेलें Live Cricket Score ऑटो काम की बात गैजेट्स राशिफल राशिफल 2027 IND vs NZ Live Score Shiv Chalisa एक्सप्लेनर्स वीडियो वायरल ओपिनियन फोटो 22 साल बाद स्टॉक स्प्लिट, पहली बार बोनस शेयर देगी कंपनी! कल मीटिंग, आज 52 वीक हाई पर पहुंचा भाव Nov 05, 2026 06:36 pm IST By Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें
The source note says: करीब 22 साल पहले जुलाई 2004 में कंपनी ने अपने शेयरों का बंटवारा किया था। उस समय 100 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटा गया था। अब एक बार फिर स्टॉक स्प्लिट की संभावना से निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉश के निवेशकों के लिए बोनस शेयर से जुड़ी खबर भी काफी खास है। दरअसल, कंपनी ने अपने इतिहास में अब तक कभी भी शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी नहीं किए हैं। अगर इस बार बोर्ड बोनस शेयर के प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो यह कंपनी के इतिहास में पहली बार होगा जब निवेशकों को बोनस शेयर मिलेंगे।
The source note says: बॉश अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने के मामले में भी अच्छा रिकॉर्ड रखती है। कंपनी साल 2008 से लगातार हर साल अपने निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है। पिछले करीब 18 सालों में कंपनी ने प्रति शेयर लगभग 3,000 रुपये का कुल डिविडेंड दिया है। इससे पता चलता है कि कंपनी लगातार अपने शेयरधारकों को मुनाफे में हिस्सेदारी देती रही है।
The source note says: बॉश ने पिछले दो दशकों में दो बार शेयर बायबैक भी किया है। पहली बार साल 2016 में कंपनी ने करीब 202 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। इसके तहत लगभग 9 लाख इक्विटी शेयर 23,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदे गए थे। इसके बाद फरवरी 2019 में कंपनी ने एक और बायबैक किया। इस दौरान 21,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 10 लाख से ज्यादा शेयर वापस खरीदे गए थे। इस बायबैक का कुल आकार करीब 2,156 करोड़ रुपये था। दोनों बार कंपनी ने टेंडर ऑफर के जरिए शेयरों की खरीदारी की थी।
The source note says: सितंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, बॉश में प्रमोटर्स की करीब 71% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 29% शेयर पब्लिक शेयरधारकों के पास हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड्स की कंपनी में 7.26% हिस्सेदारी है। इसके अलावा GIC के पास 2.81% और न्यू इंडिया एश्योरेंस के पास 1.71% हिस्सेदारी है। कंपनी में करीब 60,000 छोटे रिटेल निवेशकों की भी हिस्सेदारी है। जिन निवेशकों की शेयरहोल्डिंग की वैल्यू 2 लाख रुपये तक है, उनके पास कंपनी की करीब 5% हिस्सेदारी है।
The source note says: (डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics
Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play
Source: Instafeed Desk.
Photo: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.