Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

29 साल में शुरू की Nvidia... अब जासूसी विवाद में घिरे, जानें कितनी दौलत के मालिक हैं जेनसेन हुआंग

नई दिल्ली, November 10, 2026: 29 साल में शुरू की Nvidia... अब जासूसी विवाद में घिरे, जानें कितनी दौलत के मालिक हैं जेनसेन हुआंग। कभी दो दोस्तों के साथ मिलकर कंपनी शुरू करने वाले जेनसन हुआंग आज 155…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 10 November 2026

नई दिल्ली, November 10, 2026: 29 साल में शुरू की Nvidia... अब जासूसी विवाद में घिरे, जानें कितनी दौलत के मालिक हैं जेनसेन हुआंग।

कभी दो दोस्तों के साथ मिलकर कंपनी शुरू करने वाले जेनसन हुआंग आज 155 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. हालांकि, उनकी दौलत हमेशा इसी स्तर पर नहीं रही है. मई 2026 में उनकी नेटवर्थ बढ़कर 195 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी. इसके बाद Nvidia के शेयरों में उतार-चढ़ाव के साथ उनकी संपत्ति में भी कमी आई. उनकी कुल दौलत का बड़ा हिस्सा Nvidia में उनकी हिस्सेदारी से आता है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 की फाइलिंग के आधार पर जेनसन हुआंग के पास Nvidia की करीब 3.4 फीसदी हिस्सेदारी है. इसमें ​हुआंग और फैमिली ट्रस्ट के नाम कंपनी के शेयर शामिल हैं. उनकी कुल संपत्ति में करीब 151.5 अरब डॉलर पब्लिक एसेट्स के रूप में हैं, जिनमें ज्यादातर Nvidia के शेयर हैं. वहीं, उनकी नकद संपत्ति करीब 3.48 अरब डॉलर है. इसका मतलब है कि Nvidia के शेयरों में तेजी या गिरावट का सीधा असर जेनसेन हुआंग की व्यक्तिगत संपत्ति पर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: 40 साल की शादी के बाद भी पत्नी को दिया धोखा! कौन हैं जेन्सेन हुआंग की पत्नी लोरि, क्या करती हैं?

जेनसन हुआंग ने साल 1993 में अपने दो दोस्तों क्रिस मलाचोस्की और कर्टिस प्रीम के साथ Nvidia की शुरुआत की थी. उस समय उनकी उम्र महज 29 साल थी. कंपनी शुरू करने का फैसला तीनों ने अमेरिका के एक रेस्टोरेंट डेनीज में डिनर करते वक्त लिया था. 1963 में ताइवान के ताइपे में जन्मे हुआंग बचपन में ही अमेरिका चले गए थे. उन्होंने 1984 में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की. Nvidia शुरू करने से पहले वह टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर चुके थे.

Nvidia ने शुरुआत में वीडियो गेम के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसर बनाने का काम किया था. साल 1999 में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई और इसी साल उसने ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) पेश की. शुरुआत में इन चिप का इस्तेमाल मुख्य रूप से गेमिंग में होता था. लेकिन 2006 में कंपनी ने CUDA आर्किटेक्चर पेश किया. इससे Nvidia के GPU का इस्तेमाल साइंटिफिक रिसर्च, मैथमेटिकल कैलकुलेशन और दूसरी मुश्किल कंप्यूटिंग जरूरतों के लिए भी होने लगा. आगे चलकर यही तकनीक AI की दुनिया में कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बनी.

जेनसन हुआंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की संभावनाओं को काफी पहले पहचान लिया था. 2016 के अंत तक Nvidia ने OpenAI को अपना पहला सुपरकंप्यूटर उपलब्ध करा दिया था. इसके बाद 2022 में ChatGPT लॉन्च हुआ और दुनियाभर में AI टेक्नोलॉजी की मांग तेजी से बढ़ने लगी. AI मॉडल तैयार करने और उन्हें चलाने के लिए बेहद ताकतवर चिप की जरूरत होती है. Nvidia इस बाजार की प्रमुख सप्लायर बन गई. बड़ी टेक कंपनियों और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स से मिलने वाले ऑर्डर ने कंपनी के कारोबार और शेयरों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. साल 2024 में Nvidia का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया. इसी दौरान जेनसन हुआंग की संपत्ति भी 100 अरब डॉलर से ऊपर निकल गई.

यह भी पढ़ें: अफेयर, चाइनीज महिला और जासूसी... जानिए अब Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के साथ क्या होगा? जांच शुरू

विवाद की जड़ एलिस हुआंग नाम की एक चीन ी महिला से जुड़ी है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस हुआंग सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड (Megaspeed) की पूर्व एग्जीक्यूटिव रही हैं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि उन्हें चीन की खुफिया एजेंसी ने प्लांट किया था और वह चीन के लिए जासूसी कर रही थीं. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के साथ करीबी संबंध थे.

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब जेनसन हुआंग ने Nvidia के कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की और परिवार से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनके कदमों से पत्नी और बच्चों को चोट पहुंची है और इसके लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है. हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में एलिस हुआंग का नाम नहीं लिया. हुआंग ने चीन के लिए जासूसी के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है.

विवाद सामने आने के बाद Nvidia के बोर्ड ने 8 नवंबर को स्वतंत्र जांच शुरू करने का ऐलान किया. कंपनी ने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या उसके CEO जेनसेन हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान (Covert Operation) का निशाना बने थे. बोर्ड ने यह भी कहा कि फिलहाल उसके पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.