Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Nvidia फिर जेनसन हुआंग को बनाएगा CEO? एलन मस्क ने की सिफारिश

नई दिल्ली, November 16, 2026: Nvidia फिर जेनसन हुआंग को बनाएगा CEO? एलन मस्क ने की सिफारिश। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग Source : Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में से एक एनवीडिया एक…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: Nvidia फिर जेनसन हुआंग को बनाएगा CEO? एलन मस्क ने की सिफारिश।

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग Source : Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में से एक एनवीडिया एक बार फिर से जेनसन हुआंग को सीईओ बना सकती है. हुआंग ने हाल ही में इस्तीफा दिया था, लेकिन अब उनके वापसी की चर्चा शुरू हो गई है. सिलिकॉन वैली के कई बड़े टेक दिग्गजों ने उन्हें दोबारा सीईओ बनाने के लिए सिफारिश की है. दावा यह भी है कि अब अमेरिका के व्हाइट हाउस के भी समर्थन की कोशिश की जा रही है.

'फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 4 ट्रिलियन डॉलर की चिप कंपनी एनवीडिया हुआंग की वापसी पर विचार कर रही है. उनके इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद सिलिकॉन वैली के कई प्रभावशाली अधिकारी कंपनी के बोर्ड को उन्हें फिर से पद पर बहाल करने के लिए मनाने की मुहिम चला रहे हैं.

अहम बात यह भी है कि हुआंग के जाने के बाद कंपनी में लीडरशिप का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. टेस्ला, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और एपिक गेम्स के सीईओ टिम स्वीनी समेत कई दिग्गजों ने एक ओपन लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने एनवीडिया के बोर्ड से हुआंग को वापस लाने की मांग की है. हुआंग ने 12 नवंबर को अपना पद छोड़ा था. वे सीईओ, अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग बुरी तरह विवादों में फंस गए थे. उनका सिंगापुर स्थित कंपनी 'मेगास्पीड' की कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. इसकी वजह से कंपनी के आंतरिक नियमों और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे थे. आरोप यह भी लगा कि हुआंग ने एनवीडिया की कई सीक्रेट जानकारियों को एलिस को दिया. एलिस ने ये डेटा बीजिंग तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें : ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप भी आएंगे, आज रवाना होंगे PM मोदी

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: 總統府, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement