Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

PNB, केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाई, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.25% तक रिटर्न; चेक करें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली, November 7, 2026: PNB, केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाई, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.25% तक रिटर्न; चेक करें पूरी डिटेल्स। केनरा बैंक ने 2 नवंबर 2026 से कुछ चुनिंदा अवधि वाली FD पर ब्याज…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 07 November 2026

नई दिल्ली, November 7, 2026: PNB, केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाई, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.25% तक रिटर्न; चेक करें पूरी डिटेल्स।

केनरा बैंक ने 2 नवंबर 2026 से कुछ चुनिंदा अवधि वाली FD पर ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की ओर से सबसे ज्यादा ब्याज 555 दिन की स्पेशल FD पर दिया जा रहा है। इस अवधि की FD पर आम ग्राहकों को अब 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले यह दर 6.60 फीसदी थी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दी गई है।

केनरा बैंक की 444 दिन की स्पेशल FD भी निवेशकों के लिए एक विकल्प है। इस पर आम ग्राहकों को 6.65 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा, दो साल से लेकर तीन साल से कम अवधि की FD पर आम ग्राहकों को 6.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। तीन साल से पांच साल से कम और पांच साल से 10 साल तक की FD पर भी ब्याज दर 6.25 फीसदी है। बैंक की ये संशोधित दरें 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू टर्म डिपॉजिट पर लागू हैं।

Image Source : CANARA BANK OFFICIAL WEBSITE केरना बैंक की FD की नई ब्याज दरें

केनरा बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 2 नवंबर 2026 से नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। अलग-अलग अवधि की FD पर बैंक की ओर से दी जाने वाली संशोधित ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

पंजाब नेशनल बैंक ने 1 नवंबर 2026 से FD की नई ब्याज दरें लागू की हैं। बैंक आम ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर 3 फीसदी से 6.60 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.10 फीसदी ब्याज मिल सकता है। यह ब्याज 444 दिन की FD पर दिया जा रहा है। इस तरह PNB में 444 दिन की FD वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास ऑप्शन है। आइए जानते हैं 1 नवंबर, 2026 से लागू होने हुई PNB एफडी की लेटेस्ट ब्याज दरें।

Image Source : PNB OFFICIAL WEBSITE PNB की FD की नई ब्याज दरें

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- FD में पैसा जमा करने वालों के लिए गुड न्यूज, Indian Bank ने बढ़ाईं ब्याज दरें; चेक करें नए रेट्स

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement