Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

12-18 साल के बच्चों कों टीका लगाने की तैयारी, कोर्बेवैक्स की सौंपी जाएगी पहली खेप

भारतीय केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए जैविक ई के कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल करने की परमिशन दी गई.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 15 February 2022

भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है. वहीं भारतीय केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए जैविक ई के कोरोना वैक्सीन 'कॉर्बेवैक्स' के आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति ने जैविक ई के उपयोग पर चर्चा की और कुछ शर्तों के साथ मंजूरी की सिफारिश की. इस सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए डीसीजीआई को भेजा गया है.

यह भी पढ़ें:School Reopen: आज से कई जगहों पर खुल रहें है स्कूल, इन गाइडलाइन का करना होगा पालन

इस दो खुराक वाले टीके के लिए 28 दिनों के अंतराल की आवश्यकता 

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अभी तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण करने पर कोई फैसला नहीं लिया है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने पहले ही वयस्कों के लिए Corbevax के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है. हालांकि अभी तक इसे टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है. इस टीके को मांसपेशियों में इंजेक्ट किया जाता है. यह दो खुराक वाला टीका है जिसे 28 दिनों के अंतराल पर लगाया जाना है. 15-18 वर्ष आयु वर्ग के 15 करोड़ किशोरों का पूर्ण टीकाकरण किया गया.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement