Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शेयर बाजार, गोल्ड-सिल्वर और रुपया, चारों फ्रंट पर खुशखबरी, हर ओर बमबम

नई दिल्ली, November 17, 2026: शेयर बाजार, गोल्ड-सिल्वर और रुपया, चारों फ्रंट पर खुशखबरी, हर ओर बमबम। न सिर्फ शेयर बाजार में मंगल ही मंगल है, बल्कि कमोडिटी मार्केट में भी कीमती धातुओं में तेज गिरावट…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 17 November 2026

नई दिल्ली, November 17, 2026: शेयर बाजार, गोल्ड-सिल्वर और रुपया, चारों फ्रंट पर खुशखबरी, हर ओर बमबम।

न सिर्फ शेयर बाजार में मंगल ही मंगल है, बल्कि कमोडिटी मार्केट में भी कीमती धातुओं में तेज गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा है. सोना -चांदी के दाम (Gold Silver Rate) वायदा कारोबार में उछले हैं. यही नहीं करेंसी मार्केट में भी खुशखबरी है अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजूबत होकर ओपन हुआ है.

सेंसेक्स-निफ्टी ने की तेज शुरुआत सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 82,104 की तुलना में तेजी लेकर 82,150 पर खुला और फिर कुछ ही सेकंड में ये 200 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 82,349 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर कारोबार की शुरुआत की. ये सोमवार के अपने बंद 25,291 की तुलना में 25,277 पर ओपन हुआ और फिर 25,358 पर पहुंच गया.

आज के टॉप-10 स्टॉक शेयर बाजार में तेजी के बीच सबसे तेज उछाल भरने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में IndiGo Share (1.50%), M&M Share (1.10%) और Asian Paints Share (1%) चढ़कर कारोबार कर रहा था.

तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में Laurus Labs Share (2.10%), Dixon Share (2%), Alkem Share (1.90%), Sundaram Finance Share (1.60%), Phoenix Ltd Share (1.40%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉलकैप में शामिल Tata Chemical Share (5.60%) और KFintech Share (4.50%) की उछाल में दिखा.

सोना- चांदी में गिरावट पर ब्रेक शेयर बाजार की तरह ही कमोडिटी मार्केट में भी बमबम देखने को मिला है. दरअसल, सोना-चांदी में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया. एक ओर जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 4 दिसंबर की एक्पायरी वाली चांदी की कीमत अपने पिछले बंद 1,67,863 रुपये प्रति किलो से उछलकर 1,70,129 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. तो वहीं 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव भी पिछले बंद 1,34,539 की तुलना में तेजी लेकर 1,35,341 पर पहुंच गया.

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत मंगलवार शेयर बाजार और सोना-चांदी में तेजी के साथ ही भारतीय करेंसी रुपया भी मजबूत हुआ है. ग्लोबल मार्केट, US महंगाई दर और वॉल स्ट्रीट पर AI से जुड़े नुकसान को ट्रैक कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है. इन सबके बीच भारतीय करेंसी US डॉलर के मुकाबले 93.72 पर खुली, जो सोमवार (16 नवंबर) के 93.92 के बंद भाव से 20 पैसे की बड़ी बढ़त देखने को मिली है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में अब तक भारतीय इक्विटी में विदेशी निवेश लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड मंथली इनफ्लो तक पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, US FED रिजर्व द्वारा ब्याज दर में तेजी से बढ़ोतरी की बढ़ती उम्मीदों और तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत इनफ्लो ने रुपये को सपोर्ट मिला है.

(नोट- शेयर बाजार या सोना चांदी में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement