Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Silver Purity: चांदी असली है या नकली? बर्फ, चुंबक, साउंड टेस्ट से करें जांच, मिलेगा संकेत

New Delhi, November 6, 2026: Silver Purity: चांदी असली है या नकली? बर्फ, चुंबक, साउंड टेस्ट से करें जांच, मिलेगा संकेत. The source note says: सिर्फ सिक्के या बिस्किट की चमक या रंग देखकर उसकी शुद्धता…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Business - 06 November 2026

New Delhi, November 6, 2026: Silver Purity: चांदी असली है या नकली? बर्फ, चुंबक, साउंड टेस्ट से करें जांच, मिलेगा संकेत.

The source note says: सिर्फ सिक्के या बिस्किट की चमक या रंग देखकर उसकी शुद्धता का पता नहीं लगाया जा सकता. हॉलमार्क से चांदी की घोषित शुद्धता की जानकारी मिलती है, लेकिन खरीदारी करते समय कुछ दूसरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. घर पर ही चार आसान तरीकों से चांदी की शुद्धता की शुरुआती जांच की जा सकती है. हालांकि, ध्यान रखें कि इनमें से कोई भी तरीका 100 फीसदी शुद्धता की गारंटी नहीं देता.

The source note says: चांदी गर्मी को बहुत तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है. विज्ञान की भाषा में इसे तापीय चालकता (Thermal Conductivity) कहते हैं. चांदी में यह गुण कई आम धातुओं के मुकाबले ज्यादा होता है. चांदी के सिक्के या बिस्किट को किसी समतल जगह पर रखें. उस पर बर्फ का एक छोटा टुकड़ा रख दें. देखें कि बर्फ कितनी तेजी से पिघलना शुरू करती है.

The source note says: अगर सिक्के या बिस्किट में चांदी की मात्रा अच्छी है, तो धातु के जरिए गर्मी तेजी से पहुंचेगी और बर्फ अपेक्षाकृत जल्दी पिघलने लगेगी. हालांकि, सिर्फ इस आधार पर सिक्के को असली नहीं मान सकते. चांदी के सिक्के या बिस्किट का आकार, उसका तापमान और आसपास का माहौल भी बर्फ पिघलने की रफ्तार को प्रभावित करते हैं. दूसरी धातुएं भी गर्मी पहुंचाती हैं, इसलिए यह सिर्फ शुरुआती संकेत है.

The source note says: चांदी चुंबकीय धातु नहीं है. इसलिए शुद्ध चांदी का सिक्का या बिस्किट सामान्य तौर पर चुंबक से चिपकता नहीं है. इस वजह से चुंबक की मदद से भी सिक्के और बिस्किट की शुरुआती जांच की जा सकती है. एक शक्तिशाली चुंबक लें. नियोडिमियम मैग्नेट (Neodymium Magnet) इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे चांदी के सिक्के या बिस्किट के पास लाकर देखें कि चुंबक की ओर खिंचता है या नहीं.

The source note says: अगर सिक्का या बिस्किट तेजी से चुंबक की तरफ खिंचता है या चिपक जाता है, तो उसमें लोहा या निकल जैसी चुंबकीय धातु होने की आशंका हो सकती है. लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है. चुंबक से न चिपकने का मतलब यह नहीं कि सिक्का या बिस्किट असली चांदी का ही है. तांबा, एल्युमिनियम और जिंक जैसी कई दूसरी धातुएं भी चुंबक से नहीं चिपकतीं. इसलिए यह जांच भी अकेले शुद्धता साबित नहीं कर सकती. सिर्फ शुरुआती संकेत दे सकती है.

The source note says: चांदी के सिक्के या बिस्किट की आवाज से भी उसकी बनावट के बारे में शुरुआती अंदाजा लगाया जा सकता है. चांदी के सिक्के या बिस्किट को हल्के से थपथपाने पर आमतौर पर साफ और ऊंची गूंज सुनाई देती है. वहीं, कुछ दूसरी धातुओं से बने सिक्कों या बिस्किट की आवाज छोटी और फीकी हो सकती है. सिक्के या बिस्किट को अपनी उंगली के सिरे पर हल्के से रखें. किसी दूसरी धातु की छोटी वस्तु से सिक्के या बिस्किट को धीरे से थपथपाएं. उसकी आवाज ध्यान से सुनें. अगर आवाज साफ है और कुछ देर तक गूंजती है, तो यह चांदी होने का एक संकेत हो सकता है. लेकिन सिक्के और बिस्किट की मोटाई, आकार, डिजाइन और उसमें मिली धातुओं के कारण आवाज बदल सकती है. इसलिए यह तरीका एक जैसे आकार और डिजाइन वाले सिक्कों या बिस्किट की तुलना करने में ज्यादा उपयोगी है.

The source note says: चांदी का सिक्का या बिस्किट खरीदते समय हॉलमार्क (Hallmark) देखना सबसे जरूरी कदमों में से एक है. इससे आपको पता चलता है कि सिक्के या बिस्किट पर कितनी शुद्धता का दावा किया गया है. चांदी की शुद्धता को समझने के लिए ये दो उदाहरण देखिए... 925 सिल्वर: इसमें 92.5 फीसदी चांदी होती है. 999 सिल्वर: इसमें 99.9 फीसदी चांदी होती है. इसे लगभग शुद्ध चांदी माना जाता है. सिक्का या बिस्किट खरीदते समय उस पर लगी मुहर के साथ बिल और शुद्धता से जुड़े दस्तावेज भी जरूर देखें. जौहरी से प्रमाणपत्र या शुद्धता का दूसरा प्रमाण मांग सकते हैं. सिर्फ हॉलमार्क की मुहर देखकर संतुष्ट न हों, उसकी प्रामाणिकता भी जांचें. थोड़ी सी सावधानी आपको मिलावटी या गलत शुद्धता बताकर बेचे जा रहे सिक्के खरीदने से बचा सकती है.

Source: Instafeed Desk.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement