Story Content
नई दिल्ली, November 7, 2026: सोना अपने पीक से 20% टूटा, क्या अभी खरीदना चाहिए: अगले 1 से 5 साल में कहां पहुंचेगा गोल्ड; 3 टॉप एक्सपर्ट्स...।
Sat, Nov 7, 2026 Updated 06:00 AM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन दिवाली REELS मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Bhaskar khaas Bhaskar explainer Gold Price 5 Year Prediction; Dhanteras 2026 Gold Buying Guide | India China Gold Reserves भास्कर एक्सप्लेनर सोना अपने पीक से 20% टूटा, क्या अभी खरीदना चाहिए: अगले 1 से 5 साल में कहां पहुंचेगा गोल्ड; 3 टॉप एक्सपर्ट्स से जानिए 1 दिन पहले लेखक: रितेश शुक्ल/ श्रेया नाकाड़े कॉपी लिंक जनवरी 2026 में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। 10 ग्राम सोना 1.80 लाख रुपए का। 9 महीने बाद अब धनतेरस पर यह 1.44 लाख रुपए पर आ गया है, यानी करीब 20% की गिरावट।
तो इस धनतेरस सोना खरीदा जाए या नहीं, आने वाले सालों में सोने के दाम क्या हो सकते हैं; भास्कर ने 3 टॉप एक्सपर्ट्स से बात की…
जिम बताते हैं कि साल 2035 तक सोना 35,000 डॉलर प्रति औंस, यानी करीब साढ़े 10 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अगले 5 साल में सोना इतना महंगा हो सकता है कि आम जनता के पास दिखे ही ना। सिर्फ केंद्रीय बैंकों या चुनिंदा अमीरों की तिजोरियों तक ही सीमित रह जाएगा।
30 ट्रिलियन डॉलर की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर करीब 40 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। इसे चुकाने के 3 विकल्प हैं
मान लीजिए 10 साल पहले आपने ₹15 लाख का कर्ज लिया था। अगर आज आप वो कर्ज लौटाते हैं, तो यह कागजों पर तो पूरा हो जाएगा, लेकिन अब उस ₹15 लाख की वैल्यू बहुत कम हो गई है।
कर्ज लेते वक्त ₹15 लाख में एक घर बन जाता था, लेकिन आज महंगाई के कारण वही घर ₹60 लाख में आता है। यानी कर्ज लेने वाले को फायदा और कर्ज देने वाले को नुकसान। अमेरिका भी ऐसे ही महंगाई बढ़ाकर दूसरे देशों से लिया कर्ज कम कीमत में चुका देता है।
मार्केट में ज्यादा डॉलर रिलीज करके और इसकी वैल्यू घटाकर अमेरिका महंगाई बढ़ाता है। लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानने लगते हैं और ज्यादा सोना खरीदते हैं। इससे सोने की कीमत बढ़ती है।
2. चीन-भारत में बढ़ रहा सोने का भंडार, एक महीने में चीन ने खरीदा 23 टन सोना
रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने रूस का $300 अरब का रिजर्व फ्रीज कर दिया था। इससे भारत, चीन और पोलैंड जैसे देशों को लगा कि उनके डॉलर रिजर्व तभी तक सुरक्षित हैं जब तक अमेरिका चाहे।
सभी देश अब फिजिकल गोल्ड जमा कर रहे हैं। 2016 से 2026 के बीच चीन ने अपने फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 27% सोना और भारत ने 57% सोना बढ़ाया है। अकेले सितंबर 2026 में चीन ने 23 टन सोना खरीदा है।
मार्केट में सोने की सप्लाई से ज्यादा डिमांड होने की वजह से इसके दाम बढ़ेंगे।
3. सोने के भंडार का री-वैल्यूएशन कर 25% दाम बढ़ा सकता है अमेरिका
अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा 8,133 टन सोने का खजाना है। लेकिन बहीखातों में इसकी कीमत 1970 के दशक की पुरानी दर 42.22 डॉलर प्रति औंस पर ही दर्ज है। जिस दिन अमेरिका ने अपने सोने का री-वैल्यूएशन किया, उसी दिन एक झटके में पूरी दुनिया में सोने के दाम 25% तक बढ़ जाएंगे।
इंवेस्टमेंट एडवाइजरी फर्म केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अजय केडिया बताते हैं कि 2026 की शुरुआत में जब सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, तो रिटेल ट्रेडर्स ने उधार लेकर सोने में निवेश किया। जब भी किसी एसेट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी होती है और उसका बड़ा हिस्सा उधार पर टिका होता है, तब कीमत गिरती है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.