Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Stock Market Crash: सिर्फ 10 मिनट में पलटी बाजी, US-जापान, कोरिया वाली सुनामी भारतीय बाजार को भी ले डूबी

नई दिल्ली, November 23, 2026: Stock Market Crash: सिर्फ 10 मिनट में पलटी बाजी, US-जापान, कोरिया वाली सुनामी भारतीय बाजार को भी ले डूबी। लेकिन इस शानदार ओपनिंग के बाद महज 10 मिनट में ही बाजी पलट गई और…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 23 November 2026

नई दिल्ली, November 23, 2026: Stock Market Crash: सिर्फ 10 मिनट में पलटी बाजी, US-जापान, कोरिया वाली सुनामी भारतीय बाजार को भी ले डूबी।

लेकिन इस शानदार ओपनिंग के बाद महज 10 मिनट में ही बाजी पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआती तेजी अचानक तेज गिरावट में तब्दील हो गई और दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए. Sensex तो एक झटके में 650 अंक से ज्यादा फिसल गया. बता दें अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है. जापान, हांगकांग, साउथ कोरिया के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में ही क्रैश हो गए.

सेंसेक्स-निफ्टी ने किया हैरान शेयर बाजार की शुरुआत पर नजर डालें, तो 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,919 की तुलना में तेज छलांग लगाकर 84,421 पर ओपन हुआ और फिर शुरुआती कुछ मिनटों में ये 743 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 84,662 के लेवल पर जा पहुंचा. लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के अगले ही पल सेंसेक्स की चाल बदल गई और ये भरभराकर टूटने लगा और देखते ही देखते 658 अंक क्रैश होकर 83,210 के लेवल पर आ गया.

ग्लोबल क्रैश का बाजार पर बड़ा असर बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को विदेशों से मिले-जुले संकेत मिल रहे थे. एक ओर जहां गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की तेजी सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के संकेत दे रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. लेकिन दूसरी ओर इस शुरुआती तेजी पर जापान , अमेरिका, कोरिया से हांगकांग तक के मार्केट क्रैश का बुरा असर भी पड़ा और अचानक तेज गिरावट आ गई.

Japan Nikkei में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई और ये 5 फीसदी से ज्यादा फिसल गया. इसके अलावा हांगकांग का HangSeng Index करीब 1 फीसदी या 150 अंक से ज्यादा टूट गया. साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स की चाल देखें, तो खबर लिखे जाने तक ये 160 अंक या 3.20 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रिटेन के शेयर बाजार में भी 1 फीसदी अधिक की गिरावट देखने को मिली.

IT शेयर चमके, लेकिन ये स्टॉक क्रैश शेयर बाजार में मची इस उथल-पुथल के बीच जहां आई शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला. TCS (3.20%), Tech Mahindra (2.80%), Infosys (2.50%) से लेकर HCL Tech (1.90%) की तेजी में कारोबार करते दिखे. तो वहीं दूसरी ओर बीएसई की इसी लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Steel Share (5%), Axis Bank Share (2.50%), SBI Share (2.60%), ICICI Bank Share (1.35%), HDFC Bank (1.15%) की गिरावट में कारोबार करता नजर आया.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement