Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Stock Market Fall: शेयर बाजार फिसला, US-ईरान से रूस-यूक्रेन तक... युद्ध की टेंशन से सहमा

नई दिल्ली, November 18, 2026: Stock Market Fall: शेयर बाजार फिसला, US-ईरान से रूस-यूक्रेन तक... युद्ध की टेंशन से सहमा। मंगलवार को गदर, आज धड़ाम शेयर मार्केट में लंबी गिरावट के बाद बीते कुछ दिनों से…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: Stock Market Fall: शेयर बाजार फिसला, US-ईरान से रूस-यूक्रेन तक... युद्ध की टेंशन से सहमा।

मंगलवार को गदर, आज धड़ाम शेयर मार्केट में लंबी गिरावट के बाद बीते कुछ दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी धमाल मचाए हुए हैं और निवेशक जमकर पैसा छाप रहे हैं. बीते कारोबारी दिन की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो दिनभर तेजी में कारोबार करने के बाद अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 427 अंक की गिरावट लेकर 82,532 पर क्लोज हुआ था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 96 अंक की बढ़त के साथ 25,387 पर बंद हुआ था.

वहीं बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,532 की तुलना में गिरावट लेकर 82,376 पर ओपन हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी मंगलवार की अपनी क्लोजिंग 25,387 के मुकाबले गिरकर 23,291 पर आ गया. इस बीच लार्जकैप कैटेगरी में टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टाइटन जैसे दिग्गज शेयर गिरावट में कारोबार करते दिखे.

US Market Fall के साथ ही बुधवार को जब एशियाई शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो जापान का निक्केई इंडेक्स (Japan Nikkei) झटके में करीब 200 अंक फिसल गया. इसके अलावा हांगकांग का हैंगसेंग (Hongkong HangSeng) 220 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा DAX, CAC ही नहीं ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स भी करीब 200 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर ट्रेड कर रहा था.

विदेशी बाजारों को आखिर डर क्या? विदेशी शेयर बाजारों में फैले डर के बारे में बात करें, तो ईरान -अमेरिका में युद्ध की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच हमले ग्लोबल टेंशन को फिर बढ़ाते दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार टूट रहे क्रूड ऑयल पर भी इनका असर पड़ने की संभावना है, जो हाल ही में फिसलता हुआ दिखा है.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement