Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शुरुआती कारोबार में देखने को मिला ये सीन, परेशानियों के बीच इन शेयरों में हुई रिकवरी

आज का कारोबार शुरू होने से पहले घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में था। वहीं, सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी सुबह थोड़ी गिरावट में था।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | व्यापार - 20 April 2023

आज 20 अप्रैल के दिन घरेलू शेयर बाजार ने स्थिर शुरुआत की है। मामूली बढ़त के साथ बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने शुरुआत की है। आज का कारोबार शुरू होने से पहले घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में था। वहीं, सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी सुबह थोड़ी गिरावट में था। ऐसे में इस बात का अंदेशा था कि घरेलू बाजार आज कारोबार की शुरुआत या तो गिरावट के साथ कर सकता है, या स्थिर रह सकता है। सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 20 अंक की तेजी में था.

आज के दिन 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई। ऐसे में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 30 अंक के फायदे के साथ 59,600 अंक के पार निकल गया। वहीं, कुछ ही देरी में ये ये अंक 70 की बढ़त में चला गया। इसके अलावा निफ्टी भी चंद मिनटों के कारोबार में करीब 35 अंक की बढ़त में रहा। ऐसे में आज के कारोबार में घरेलू बाजार के ऊपर दबाव बने रहने की उम्मीद बताई जा रही है। 

इन शेयरों में दिखने वाली है तेजी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवभारत टाइम्स के मुताबिकमोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Sequent Scientific, SAIL, Gujarat Gas, Avro India और Suven Pharma पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है, यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement