Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

UPTET 2021 की परीक्षा हुई रद्द, अब एक महीने बाद होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश में आज होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा रद्द कर दी गई है. पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 28 November 2021

उत्तर प्रदेश में आज होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा रद्द कर दी गई है. पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है. यह परीक्षा दो पालियों में होनी थी. इस परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे. बताया जा रहा है कि अब एक महीने बाद यह परीक्षा नए सिरे से कराई जाएगी. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

व्हाट्सएप पर लीक हुआ पेपर

जानकारी के मुताबिक, सॉल्वर गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, एसटीएफ ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया था. पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा में व्हाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा का पेपर वायरल हो गया, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी. वहीं, अब यह परीक्षा एक महीने बाद दोबारा होगी. हालांकि, आवेदकों को इसके लिए दोबारा शुल्क नहीं देना होगा.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement