Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: Gold on Dhanteras: धनतेरस आते ही महंगा हो गया सोना, आपको आज खरीदना चाहिए या नहीं?।
Gold on Dhanteras: धनतेरस आते ही महंगा हो गया सोना, आपको आज खरीदना चाहिए या नहीं?
समझ लीजिए Gold on Dhanteras: धनतेरस आते ही महंगा हो गया सोना, आपको आज खरीदना चाहिए या नहीं?
Author : किशोर अजवाणी Agency: News18Hindi Last Updated: November 06, 2026, 06:33 IST Gold on Dhanteras : यह बात तो आपने भी नोट की होगी कि धनतेरस से ठीक पहले सोने का भाव और शेयर बाजार दोनों आखिर चढ़ने कैसे लगे.
क्या सोने की कीमतें बढ़ने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है.
अभी तक जो एक्सपर्ट सोने का भाव गिरने का अनुमान लगा रहे थे, वह अब तेजी का कयास बताने लगे हैं.
ख़बरें फटाफट गूगल पर News18 चुनें सोने की कीमतों में अचानक तेजी आनी शुरू हो गई है.
(Photo : Canva) सौ बात की एक बात ये कि ये धनतेरस आते ही सोने को क्या हो गया?
क्या धनतेरस पर अब सोना ले लेना चाहिए, क्योंकि अब ये फिर से बढ़ने लग जाएंगे?
सिर्फ रस्म के लिए नहीं, निवेश के लिए सोना ले लेना चाहिए क्या?
अभी कुछ दिन पहले तक तो सारे एक्सपर्ट सोने के दाम गिरने की बात कर रहे थे.
एक्सपर्ट का आकलन गलत हो गया या धनतेरस पर लोगों ने इतना सोना लेना शुरू कर दिया कि डिमांड बढ़ गई या शादियों के सीजन में मांग बढ़ने से सोने के दाम ऊपर की तरफ जाते दिख रहे हैं?
दरअसल, और कुछ नहीं हुआ अमेरिका में चुनाव हो गया और ट्रंप की पार्टी हार गई.
उसको समझने के लिए ये समझना पड़ेगा कि सोने के दाम घट क्यों रहे थे?
जनवरी के आस-पास 1.75 लाख को पार कर रहे थे और अक्टूबर आते-आते 1.5 लाख के भी नीचे क्यों आ गये थे?
स्रोत: Instafeed Desk।

Comments
Add a Comment:
No comments available.