Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी का पहले दिन हुआ ये हाल, जानिए ओपनिंग डे का कलेक्शन

इस वक्त एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म सुखी को लेकर सु्र्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों मे रिलीज हुई है। इस फिल्म का बॉक्स पर बुरा हाल देखने को मिला रहा है।

Advertisement
Image Credit: सुखी फिल्म का पोस्टर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 23 September 2023

इस वक्त एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म सुखी को लेकर सु्र्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों मे रिलीज हुई है। इस फिल्म का बॉक्स पर बुरा हाल देखने को मिला रहा है। सुखी की ओपनिंग डे  पर बहुत बुरी हालत है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। ये फिल्म 1 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई है। 

फिल्म के पहले दिन के नंबर बहुत ही ज्यादा कम है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर गिरती हुई दिखाई दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 30 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसकी शुरुआत बहुत ही कम से हुई है। वीकेंड पर कमाई थोड़ी बढ़ सकती है। करोड़ मे एंट्री कर पाना इस फिल्म के लिए काफी मुश्किल दिखाई दे रही है। 

फिल्म सुखी को इसने किया है डायरेक्ट

वहीं, फिल्म सुखी की बात करें तो इसे सोनाली जोशी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शिल्पा के साथ कुशा कपिला, अमित साध, दिलनाज ईरानी, किरण कुमार, विनोद नागपाल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। ये फिल्म एक 38 साल की हाउसवाइफ की कहानी है।  सुखी फिल्म की कहानी चार महिला पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। सभी की अपनी अलग-अलग कहानी है। शादी के बीस साल के बाद जब सुखी अपने कॉलेज के दोस्तों से मिलने के लिए अनंतपुर से दिल्ली दो दिन के लिए अपने पति से कहकर जाती है कि उसे थोड़ा ब्रेक चाहिए। अपने पति के खिलाफ जाकर वो अपने दोस्तों के पास जाती है। 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.