Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे अमिताभ बच्चन, जानिए क्या निकली बीमारी ?

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रहा है, आज सुबह ही अभिनेता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Image Credit: अमिताभ बच्चन
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 15 March 2024

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रहा है, आज सुबह ही अभिनेता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, अभिनेता की एंजियोप्लास्टी की गई है। अमिताभ बच्चन के फैंस भी इस खबर के सामने आने के बाद से परेशान हो गए लगातार सभी फैंस एक्टर के जल्द ही स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

अब बेहतर है तबीयत

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं, बल्कि पैर में हुए क्लाॅट की वजह से हुई है। सूत्रों के मुताबिक, एक इवेंट में जाने के बाद उन्हें पैरों में थोड़ी तकलीफ महसूस हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि, अभिनेता इस समय बिल्कुल ठीक है बिग बी ने अपनी टीम को लेकर ट्वीट भी किया है कि, आंख खोल कर देख लो, कान लगाकर सुन लो। मेरी मुंबई की होगी जय-जयकार ये बात अब मान लो।

अभिनेता का वर्कफ्रंट 

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आपको अमिताभ बच्चन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। आखिरी बार वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.