Story Content
नई दिल्ली, November 8, 2026: बॉक्स ऑफिस पर उठा 'रामायण' का तूफान, कमाई में 45.3% का बंपर उछाल, 3 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्...।
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म की कमाई में रिलीज के दूसरे दिन थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन वीकेंड आते ही दर्शकों का हुजूम एक बार फिर सिनेमाघरों की तरफ उमड़ पड़ा.
शनिवार की तेज रफ्तार के बदौलत फिल्म ने महज तीन दिनों में 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच चुकी है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.
फिल्म ने पहले दिन बेहतरीन कारोबार करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया.
हालांकि, वीकेंड से ठीक पहले नॉन-हॉलिडे होने के कारण दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई.
अब तीसरे दिन 'रामायण' ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.
शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए फिल्म के इस पहले वीकेंड का प्रदर्शन काफी दिलचस्प रहने वाला है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने तीसरे दिन रात 11 बजे तक भारत में 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
इस तरह दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन कमाई में 45.3 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है.
इन आंकड़ों से साफ है कि शनिवार को फिल्म के कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है.
शानदार रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म रविवार तक आसानी से 200 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी.
(फोटो साभार: Instagram@worldoframayana) Add News18 as Preferred Source on Google 4 / 8 फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग रिलीज से ठीक 15 दिन पहले यानी दशहरा के मौके पर शुरू हो गई थी और पर्दे पर आने से पहले ही इसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बेचकर अपनी धाक जमा ली थी.
रिलीज के पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया.
(फोटो साभार: Instagram@worldoframayana) 5 / 8 इस तरह फिल्म ने फिल्म ने बॉलीवुड इतिहास में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Scribes and painters employed by the Kingdom of Mewar., Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.