Story Content
'बागबान' के पटकथा लेखक शफीक अंसारी का आज निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह (3 नवंबर) मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके बेटे मोहसिन अंसारी ने अपने पिता के निधन की दुखद खबर की पुष्टि की है। शफीक अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर पटकथा लेखक साल 1974 में की थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-Taliban ने अफगानिस्तान में विदेशी करेंसी के इस्तेमाल पर लगाई रोक
शफीक अंसारी 84 साल के थे। शफीक अंसारी परिवार के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में रहता था। शफीक अंसारी ने 'बागबान' समेत कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में की थी। उन्होंने फिल्म 'दोस्त' की पटकथा लिखी थी।
ये भी पढ़ें:-Varanasi में हुआ भीषण सड़क हादसा, दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी
वर्ष 2003 में, उन्होंने फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा के साथ फिल्म 'बागबान' के लिए संवाद और पटकथा लिखी। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, महिमा चौधरी समेत कई सितारे नजर आए थे।




Comments
Add a Comment:
No comments available.