Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीताजी' के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि एक जाति के खिलाफ टिप्पणी करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 29 May 2021

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि एक जाति के खिलाफ टिप्पणी करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है. टीवी शो तारक मेहता से अपने किरदार बबीता जी से मशहूर हुईं मुनमुन दत्ता के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण नियम 2015 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

{{img_contest_box}}

मुनमुन दत्ता ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने दलितों के लिए नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक टिप्पणी की थी. जिसे लेकर मुनमुन दत्ता के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मुनमुन काफी नाराज भी हैं. मुनमुन दत्ता ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए वीडियो को हटा दिया है.

{{read_more_slider}}

मुनमुन दत्ता ने इस पूरे विवाद पर माफी मांगते हुए कहा कि मेरे द्वारा एक शब्द का गलत अर्थ निकाला जा रहा है.  मैंने उस शब्द का इस्तेमाल किसी की भावनाओं को आहत करने, डराने या ठेस पहुंचाने के इरादे से नहीं किया।. मेरी भाषा में कठिनाई के कारण, मुझे वास्तव में उस शब्द का सही अर्थ नहीं पता था.  जैसे ही मुझे उस शब्द का मतलब पता चला मैंने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया. मेरे मन में हर जाति, पंथ या लिंग के प्रत्येक व्यक्ति का पूरा सम्मान है और मैं हमारे समाज या राष्ट्र में उनके योगदान को स्वीकार करता हूं. 

{{img_download}}

{{read_more_latest}}

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement