Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया को लेकर एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। उनके पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। उनके पिता की उम्र 87 साल बताई जा रही है।

Advertisement
Image Credit: हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 19 September 2024

एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया को लेकर एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। उनके पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। उनके पिता की उम्र 87 साल बताई जा रही है। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर के पिता विपिन रेशमिया काफी वक्त से सांस की बीमारी से गुजर रहे थे। उनका मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में लंबे वक्त से इलाज चल रहा था। उनके पिता ने बुधवार के दिन रात को 8:30 बजे अपनी आखिरी सांस ली है। इस खबर के बाद फैंस और बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस वक्त सदमे में चल रहे हैं। बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर विनिता थापर ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए विनिता थापर ने कहा कि हिमेश रेशमिया के पिता की उम्र की वजह से परेशानियां हो रही थीं। एक वक्त था जब मैं विपिन रेशमिया को पापा कहती थी। उन दिनों वो टीवी सीरियल्स बनाया करते थे। टीवी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। बाद में हिमेश रेशमिया ने भी अपने पापा का ही रास्ता अपनाया।

आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार आज 19 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। इस खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है। फैंस विपिन रेशमिया को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे हिमेश का करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की थई। उन्होंने अपने बेटे का करियर सेट करने के लिए एक्टर सलमान खान से हाथ मिलाया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.