Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Jawan Movie Trailer: इस दिन रिलीज़ होगा शाहरुख़ की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर, नए लुक में कहर ढा रहे किंग खान

Shahrukh Khan Upcoming Movie : बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान 'पठान' के बाद अब अपनी अपकमिंग मूवी 'जवान' में जल्द ही नज़र आने वाले हैं। फिल्म की चर्चाओं के बीच अब ट्रेलर की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

Advertisement
Image Credit: इस दिन रिलीज़ होगा शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर,
Instafeed.org

By Instafeed | मनोरंजन - 29 August 2023

बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान 'पठान' के बाद अब अपनी अपकमिंग मूवी 'जवान' में जल्द ही नज़र आने वाले हैं। फिल्म की चर्चाओं के बीच अब ट्रेलर की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। 

Jawan Trailer Release Date:पठान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के बाद शाहरुख़ खान अपने फैंस के लिए एक और नया तोहफा लेकर आ रहे है।  जल्द ही किंग खान की नई फिल्म 'जवान' बॉलीवुड पर धमाका मचाने आ रही है। फैंस उनकी अपकमिंग मूवी को लेकर बेहद एक्साइटेड है। लेकिन अब उनका इंतज़ार खत्म होने वाला है। बता दें, कि फिल्म 'जवान' की रिलीज़ डेट सामने आ गई है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा लीड रोल में नज़र आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण केमियो रोल में दिखेंगी। फिल्म 'जवान' में  विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा के अलावा प्रियामणि जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे। 

31 अगस्त को रिलीज होगा 'जवान' का ट्रेलर 

शाहरुख़ खान की आने वाले फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज़ डेट सामने आ गई है। जो इसी महीने के अंतिम दिन यानी  31 अगस्त 2023 को रिलीज़ होगा। इस बात की जानकारी खुद किंग खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। शाहरुख़ खान ने बुर्ज खलीफा की फोटो शेयर कर लिखा कि जल्द आ रहा हूँ बुर्ज खलीफा पर रात 9 बजे 31 अगस्त की रात को, क्या आप सभी तैयार है। 

'जवान' की होने लगी एडवांस बुकिंग 

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, 'जवान' के लिए अभी से एडवांस बुकिंग काफी तेजी से चल रही है। हांलाकि,अमेरिका, यूएइ, सऊदी अरब, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन अभी भारत में बुकिंग शुरू नहीं हुई है।  

'जवान' के बाद डंकी में दिखेंगे शाहरुख़ 

किंग खान फिल्म 'जवान' के बाद 'डंकी' में नज़र आ सकते है। बता दें, कि फिल्म डंकी को राजकुमार हिरानी बना रहे है। डंकी में शाहरुख़ को देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.