Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कन्नड़ सुपरस्‍टार पुनीत राजकुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

कन्नड़ के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार की तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 29 October 2021

कन्नड़ के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार की तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम ने उनका ईसीजी किया. घटना की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई.

आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार डॉक्टर राजकुमार के सबसे छोटे बेटे और केएफआई के जाने माने स्टार शिवराज कुमार के छोटे भाई हैं. बाल कलाकार के रूप में उन्होंने 12 फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1986 में बेट्टाड हूवु फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता.

1980 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में आने के बाद, पुनीत राजकुमार ने फिल्म अप्पू में एक प्रमुख भूमिका के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की. यह बहुत बड़ी हिट फिल्म थी. उन्हें आकाश (2005), अरासु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता रही है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement