Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

केबीसी को मिल गया अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट, जानिए कौन है चंद्र प्रकाश

टीवी का सबसे बड़ा गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को आज अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 26 September 2024

टीवी का सबसे बड़ा गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को आज अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने चंद्र प्रकाश की जीत पर उन्हें गले लगाया। कंटेस्टेंट के जीतने पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की। सवाल जवाब का यह गेम शो लोगों को बहुत पसंद आता है।


चंद्र प्रकाश को मिला मनी प्राइस

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर चंद्र प्रकाश की जीत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'इस सीजन के पहले करोड़पति चंद्र प्रकाश को हम सब की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।' अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट की जीत पर कहा, 'गले लग जाइए आप हमारे।' चंद्र प्रकाश ने एक करोड़ रुपए के साथ-साथ कार भी जीता है।

क्या था एक करोड़ का सवाल

चंद्र प्रकाश में जिस सवाल का जवाब देकर एक करोड रुपए जीता था वह इस प्रकार है। किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं बल्कि एक बंदरगाह है जिसका अरबी नाम है जिसका मतलब है 'शांति का निवास'? विकल्प थे: A) सोमालिया, B) ओमान, C) तंजानिया और D) ब्रुनेई। 'डबल डिप' लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद, चंदर ने तंजानिया का जवाब दिया जो सही जवाब था।

कौन हैं चंद्र प्रकाश 

बिग बॉस में एक करोड़ रुपए जीतने वाले 12 वर्षीय चंद्र प्रकाश जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। चंद्र प्रकाश यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। चंद्र ने अपने जीवन के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि उनकी आंत में ब्लॉकेज हो गया था। इसके बाद चंद्र प्रकाश का इलाज चला और दवाइयों ने किडनी पर असर बना दिया। चंद्र प्रकाश को डॉक्टर ने आठवीं सर्जरी करने को कहा है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.