Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Mardaani 3: जनता का फैसला आ गया! जानें हिट या मिस ‘मर्दानी 3’?

जनता का फैसला आ गया! हिट या मिस ‘मर्दानी 3’? पब्लिक रिव्यू OUT! जानें बॉक्स ऑफिस क्या कहता है?

Advertisement
Instafeed.org

By Priyanka Giri | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 30 January 2026

रानी मुखर्जी की सुपरहिट ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी का नया और सबसे खतरनाक चैप्टर ‘मर्दानी 3’ आखिरकार 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस बार रानी मुखर्जी फिर से अपनी आइकॉनिक भूमिका में लौटी हैं—एक फियरलेस, स्ट्रॉन्ग और ईमानदार पुलिस ऑफिसर शिवानी रॉय के रूप में। लेकिन दोस्तों, इस बार लड़ाई और भी ज्यादा डार्क, खतरनाक और बेरहम है।  ‘मर्दानी 3’ में शिवानी रॉय का सामना होता है एक बेहद खौफनाक किरदार से— अम्मा उर्फ मल्लिका प्रसाद। ये महिला गरीब परिवारों की मासूम लड़कियों को ड्रग्स देकर उन्हें तस्करी के दलदल में धकेल देती है। कहानी सिर्फ क्राइम नहीं, बल्कि एक कड़वी सच्चाई को सामने लाती है, जो आज भी समाज में कहीं न कहीं मौजूद है। फिल्म में जानकी बोदीवाला भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं डायरेक्टर अभिराज मिनावाला ने फिल्म को बताया है— डार्क, डेडली और ब्रूटल। और सच कहें तो फिल्म इन तीनों शब्दों पर पूरी तरह खरी उतरती है।

मर्दानी की शुरुआत हुई थी साल 2014 में। पहली फिल्म में शिवानी रॉय ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की और रानी मुखर्जी की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हुई। 

फिर आया साल 2019, और मर्दानी 2 ने कहानी को और ज्यादा इंटेंस बना दिया। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

अब छह साल बाद आई है मर्दानी 3, जो इस फ्रेंचाइजी को एक और लेवल पर ले जाती है। ‘मर्दानी 3’ की एडवांस बुकिंग से करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि Border 2 जैसी बड़ी फिल्म के चलते ओपनिंग थोड़ी स्लो रही। लेकिन रानी मुखर्जी का 30 साल का शानदार करियर और मर्दानी फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी फिल्म से बड़ी उम्मीदें जगा रही है। अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज़ की— पब्लिक रिव्यू! पहले शो के बाद ही सोशल मीडिया पर‘मर्दानी 3’ छा गई है।  एक ट्विटर यूजर ने फिल्म को 3/5 स्टार दिए और लिखा— कहानी सिंपल है, लेकिन इमोशनली बहुत स्ट्रॉन्ग। फिल्म आखिर तक बांधे रखती है। दूसरे ट्विटर यूजर ने भी फिल्म को 3/5 स्टार दिए, कहा— रानी मुखर्जी ने पूरी फिल्म अपने कंधों पर संभाली है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी शानदार है। ये मर्दानी फ्रेंचाइजी की उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है। तीसरे ट्विटर यूजर ने भी फिल्म को 3/5 स्टार दिए, लिखा— सीरियस और पैसा वसूल फिल्म।  वहीं एक और यूजर ने लिखा—रानी मुखर्जी को अपराधियों की पिटाई करते देखना अलग ही मजा देता है। एक्शन और संयम का बेहतरीन बैलेंस। कुल मिलाकर… सोशल मीडिया पर लगभग हर रिव्यू में एक ही बात कॉमन है— रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस। उनका आत्मविश्वास, उनका एक्शन और शिवानी रॉय के किरदार में ढल जाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब आपकी बारी है अगर आपने मर्दानी 3 देख ली है, तो बताइए आप इसे कितने स्टार्स देंगे? कमेंट में जरूर लिखिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.