Story Content
नई दिल्ली, November 23, 2026: ₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण: 17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल...।
Mon, Nov 23, 2026 Updated 04:12 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Box Office | Nitesh Tiwari Film Crosses 1600 Crore Worldwide ₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण: 17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई 1 दिन पहले कॉपी लिंक रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रणबीर कपूर स्टारर रामायण ने 17वें दिन 27.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1,616.70 करोड़ रुपए हो गई है।
रामायण दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की कमाई करने वाली 5वीं भारतीय फिल्म भी बन गई है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन विदेशों में 10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की विदेशों में कुल कमाई 533 करोड़ रुपए हो गई।
भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपए हो चुका है।
फिल्म के 17वें दिन भारत में 15,851 शो हुए। इनमें हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 20.25 करोड़ रुपए कमाए। हिंदी के 13,553 शो हुए।
मलयालम वर्जन ने 838 शो से 2.75 करोड़ रुपए कमाए। तमिल वर्जन की 601 स्क्रीनिंग से 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।
कन्नड़ वर्जन ने 411 शो से 1.65 करोड़ रुपए कमाए। तेलुगु वर्जन ने 448 शो से 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने 17वें दिन हर शो से औसतन 17,286 रुपए कमाए।
रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
नेट कलेक्शन: टिकटों की बिक्री से मिलने वाली रकम में से जीएसटी हटाने के बाद की कमाई।
फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है।
मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म रामायण के पहले पार्ट का बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता।
‘रामायण’ में रतलाम के भुवनेश का कमाल: रावण का सिंहासन, लंका द्वार और दंडकारण्य तक डिजाइन किए, क्रेडिट में 3 बार नाम
‘रामायण’ में रतलाम के 26 वर्षीय कलाकार भुवनेश काले ने योगदान दिया था। उन्होंने फिल्म में कॉन्सेप्ट डिजाइनिंग, एडिटिंग और पोस्टर डिजाइनिंग का काम किया। फिल्म के एंड क्रेडिट में उनका नाम 3 अलग-अलग विभागों में शामिल था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Mughal painter, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.