Story Content
नई दिल्ली, November 9, 2026: 2000 करोड़ की रामायण पार्ट-1 की कमाई 200 करोड़ पार: अनुमान से 25 करोड़ कम, एक्सपर्ट बोले- धुरंधर का रिकॉर्ड...।
Mon, Nov 9, 2026 Updated 05:46 AM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर दिवाली REELS तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Part 1 Box Office Analysis | Ranbir Kapoor Film Future Update 2000 करोड़ की रामायण पार्ट-1 की कमाई 200 करोड़ पार: अनुमान से 25 करोड़ कम, एक्सपर्ट बोले- धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, हिट होने पर भी सवाल 2 दिन पहले लेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट-1, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई। फिल्म के दो पार्ट करीब 4 हजार करोड़ के मेगा बजट में बने। हर पार्ट में लगभग 2 हजार करोड़ खर्च हुए।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 62.47 करोड़ रुपए कमाए और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 121.62 करोड़ रुपए हुआ। दूसरे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 231.63 करोड़ रुपए हो चुका है।
ये कलेक्शन अपने आप में बड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यह मुश्किल लग रहा है कि पार्ट-1 अपना 2000 करोड़ का बजट निकाल पाए। इससे 5 बड़े सवाल खड़े होते हैं
दूसरा- प्री-दिवाली और पोस्ट दिवाली में फिल्म हिट होने के लिए कितना कलेक्शन होना चाहिए?
जानिए इन सभी सवालों के जवाब फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल और रोहित जयसवाल से
सुमित कडेल जवाब- फिल्म ने 2 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। ये एक स्टैंडर्ड प्री-दिवाली रिलीज फिल्म के लिए ठीक बिजनेस है, लेकिन रामायण, 2000 करोड़ के बजट की फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार यश हैं, रणबीर कपूर हैं, सनी देओल हैं।
इसकी मार्केटिंग भी बड़े स्केल पर हुई है। हिंदुस्तान की सबसे महंगी फिल्म है। इस हिसाब से ये कलेक्शन काफी कमजोर है।
सुमित कडेल का जवाब- इस फिल्म का हिंदी का कलेक्शन ही पहले दिन कम से कम 80 करोड़ होना था। अगर ये दिवाली के अगले दिन आती तो इसका कलेक्शन 120 करोड़ तक होता।
प्री-दिवाली रिलीज में अगर असर पड़ता, तो इतना भी नहीं पड़ना चाहिए था। इसे ऑडियंस का मिक्स रिव्यू मिला है। किसी को अच्छी लग रही है, किसी को एवरेज। किसी को भी बहुत अच्छी नहीं लग रही है। तो बिना संदेह इसका कलेक्शन काफी कमजोर है।
इसे हिट करवाने के लिए हिंदी में ही कलेक्शन 900-1000 करोड़ होना चाहिए और वर्ल्डवाइड इसे 2500 करोड़ कमाने होंगे।
अगर ये फिल्म सोमवार-मंगलवार को 100-100 करोड़ नहीं कमाती, तो इसका कुल हिंदी कलेक्शन 600-700 करोड़ ही रहेगा।
रोहित जयसवाल का जवाब- 'एक प्रोड्यूसर को सिर्फ थिएटर रिलीज से उम्मीद नहीं होती। इसके अलग-अलग तरीके हैं। सैटलाइट, ओटीटी, म्यूजिक, इंटरनेशनल राइट वगैरह।
बजट 2000 करोड़ है, तो इसका जो स्टैंडर्ड थिएट्रिकल वैल्यू निकलती है, वो 60 प्रतिशत है, यानी करीब 1200 करोड़। फिल्म का अहम मार्केट भारत है, तो इसमें 70 प्रतिशत कमाई भारत में होनी चाहिए, जो 840 करोड़ लगभग है।'
रोहित आगे कहते हैं, ‘अगर फिल्म भारत में 840 करोड़ कमाती है, तो भी इसे हिट नहीं माना जाएगा। क्योंकि हिट होने के लिए स्टैंडर्ड थिएट्रिकल वैल्यू से ज्यादा कमाना होता है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.