Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ओम ने दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड, बनी धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

नई दिल्ली, November 24, 2026: ओम ने दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड, बनी धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म। ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Source : imdb धनुष की फिल्म 'ओम' को मिक्स रिव्यूज मिले. हालांकि, बॉक्स…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: ओम ने दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड, बनी धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म।

ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Source : imdb धनुष की फिल्म 'ओम' को मिक्स रिव्यूज मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है, फिल्म ने 4 दिनों दुनियाभर में 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आइए फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

कॉलीवुड स्पाई एक्शन ने सोमवार के 7.32 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में 1.5 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल 8.82 करोड़ का बिजनेस किया. पहले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 73.56 परसेंट गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने पहले दिन 33.36 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म ने इंडिया नेट 56.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस फिल्म ने 66.62 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 25 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 91.62 करोड़ कमाए. इसी के साथ 'ओम' धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है.

फिल्म ने 'रांझणा', 'कैप्टन मिलर', 'इडली कढ़ाई' और 'असुरन' को पछाड़ दिया है.

धनुष की टॉप 6 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर 'तेरे इस्क में' है. फिल्म ने 164 करोड़ कमाए. दूसरे नंबर पर 'रायन' है. फिल्म ने 155.35 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे नंबर पर 'कुबेरा' है. फिल्म ने 138.86 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नंबर पर Thiruchitrambalam है. फिल्म ने 117.89 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर 'वाथी' है. इस फिल्म ने 116.2 करोड़ कमाए. छठे नंबर पर 'ओम' आ गई है. फिल्म ने 4 दिन में 91.62 करोड़ कमाए. सातवें नंबर 'रांझणा' है. इस फिल्म ने 87.26 करोड़ कमाए.

आठवें नंबर पर 'कैप्टन मिलर' है. फिल्म ने 75.43 करोड़ कमाए. नौवें नंबर 'इडली कढ़ाई' है. इस फिल्म ने 72.08 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें नंबर 'असुरन' है. इस फिल्म ने 67 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट किया. फिल्म में धनुष के अलावा ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को धनुष, श्रद्धा अग्रवाल, अजमत जगमग ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के लिए साई पल्लवी ने अपने बाल छोटे करवाए हैं.

मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement