Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला कांग्रेस में शामिल, विधानसभा चुनाव में आजमाते दिखेंगे किस्मत

पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसे वाला अब कांग्रेस का हिस्सा बन चुके हैं. जानिए इसको लेकर क्या कहते दिखें सीएम चरणजीत सिंह और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू.

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 03 December 2021

पंजाब की राजनीति में काफी ज्यादा उथल-पुथल मचती हुई नजर आ रही है. पंजाब के फेमस गायक सिद्धू  मूसे वाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत  सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में सिद्ध मूसे वाला कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बने हैं. इन सबके बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसे वाला के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई है. साथ ही उम्मीद जताई है कि वह पार्टी को आगे ले जाने में मदद करेंगे. अब सिद्धू मूसे वाला विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत को आजमाते हुए नजर आ सकते हैं.

वहीं, सिद्धू मूसे वाले ने इस बात का दावा किया है कि उन्हें कांग्रेस ही ऐसी पार्टी मिली है, जिसमें आम लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सिद्धू मूसे वाला ने ये कहा , ''कांग्रेस ही पंजाब में ऐसी पार्टी है जहां मेहनत करने वाला इंसान आगे बढ़ सकता है. मेरे साथ कई लोग जुड़े हुए हैं उनकी वजह से मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है.''

सीएम और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई खुशी

इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी ने सिंगर सिद्धू मूसे वाला ने कांग्रेस पार्टी का स्वागत करते हुए लिखा, ''सिद्धू मूसे वाला मौजूदा समय में युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. हमें उम्मीद है कि सिद्धू मूसे वाला युवाओं के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाने में मदद करेंगे. सिद्धू मूसे वाला के कांग्रेस ज्वाइन करने पर हमें बेहद खुशी है.'' इतना ही नहीं राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सिंगर सिद्धू मूसे वाला को यूथ आइकॉन तक करार दिया है. उन्होंने कहा,' मूसे वाला हमारे परिवार में नए नहीं हैं. इनका परिवार कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है. मूसे वाला यूथ आइकॉन हैं.''


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement