Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: रामायण ने 11वें दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, धुरंधर 2 को पछाड़ बनी दूसरे संडे सबसे ज्यादा।
रामायण ने 11वें दिन भी मचाई धूम Source : IMDB रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद इसने दूसरे वीकेंड पर भी टिकट खिड़की पर तबाही मचा दी है और धमाकेदार कलेक्शन किया है. चलिए यहां जानते हैं 'रामायण' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?
'रामायण' ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन? 'रामायण' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे शनिवार को इसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. अब निर्देशक नितेश तिवारी की इस पौराणिक महागाथा ने दूसरे संडे यानी 15 नवंबर को भी छप्परफाड़ कमाई की है.
दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी 'रामायण' 'रामायण' ने दूसरे संडे भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. 75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ये दूसरे संडे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसी के साथ इसने धुरंधर 2 के (63 करोड़), धुरंधर (58 करोड़), स्त्री 2 (42.4 करोड़) की दूसरे संडे की कमाई को पीछे छोड़ दिया है और लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है.
ये हैं दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई कने वाली बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में
'रामायण' बनने वाली है भारत की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के 11 में दिन धांसू कमाई की है. ये 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी के साथ ये राम चरण और जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' के 772 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर है और इसी के साथ ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन जाएगी. इसके लिए इसे बस 12 करोड़ और कमाने होंगे और दूसरे मंडे को फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी..
ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में (नेट कलेक्शन)
निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Mughal painter, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.