Story Content
नई दिल्ली, November 10, 2026: रामायण ने छठे दिन दोपहर 3 बजे तक तोड़े बॉर्डर 2 दृश्यम 3 के रिकॉर्ड, बनी साल की।
'रामायण' ने तोड़े 'बॉर्डर 2' 'दृश्यम 3' के रिकॉर्ड Source : imdb/instagram रणबीर कपूर की 'रामायण' की शुरुआत बेशक उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई थी लेकिन रिलीज के 5वें दिन इसने अपनी जबरदस्त रफ्तार बढ़ाई और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया, वहीं मंगलवार को भी फिल्म बुलेट ट्रेन से भी तेज स्पीड से दौड़ रही है. दोपहर 2 बजे तक ही इस फिल्म ने न केवल धमाकेदार कमाई कर डाली है बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
'रामायण' ने मंगलवार को दो बजे तक कितना किया कलेक्शन? 'रामायण' मंगलवार, 10 नवंबर को भी यानी रिलीज के छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फुल स्पीड से दौड़ रही है. दोपहर 3 बजे तक इस फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 41.15 करोड़ की कमाई कर डाली है. इसी के साथ इसका भारत में दो बजे तक 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 387.50 करोड़ रुपये हो गई है. अभी रात तक फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद है और इसी के साथ ये 400 करोड़ का आंकड़ा भी आज पार कर जाएगी. और ऐसा करने वाली ये साल की धुरंधर 2 के बाद दूसरी फिल्म होगी.
'रामायण' ने छठे दिन दो बजे तक तोड़े दृश्यम 3 और बॉर्डर 2 के रिकॉर्ड 'रामायण' ने रिलीज के छठे दिन दोपहर 3 बजे तक 387.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ इसने अजय देवगन की दृश्यम 3 के 379.87 करोड़ के कलेक्शन को मात दे दी है. इसने बॉर्डर 2 के 362.76 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इससे आगे बस धुरंधर 2 (1186.32 करोड़) है. देखने वाली बात होगी कि 'रामायण' रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को मात दे पाती है या नहीं.
'रामायण' के बारे में 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने लीड रोल प्ले किया है. अन्य कलाकारों में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और रवि दुबे सहित कई शामिल हैं. ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बता दें कि इसका दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा.
निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.