Story Content
New Delhi, November 6, 2026: रामायण ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹65 करोड़: 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; प्रभास की आदिपुरुष से पीछे रही.
The source note says: Fri, Nov 6, 2026 Updated 11:05 AM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Box Office Opening | Ranbir Kapoor Film Collection Update रामायण ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹65 करोड़: 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; प्रभास की आदिपुरुष से पीछे रही 2 घंटे पहले कॉपी लिंक रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग बन गई है।
The source note says: फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर ₹77.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। हालांकि यह फिल्म प्रभास की आदिपुरुष से पीछे रह गई। आदिपुरुष ने पहले दिन ₹86.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
The source note says: फिल्म 'रामायण' को देशभर में 25,200 शो में रिलीज किया गया था, जिसमें से सबसे बड़ा योगदान हिंदी भाषा का रहा। हिंदी वर्जन ने 20,678 शो के जरिए 47.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
The source note says: इसके अलावा कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए, तेलुगु में 6 करोड़ रुपए, तमिल में 2.60 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन में 1.50 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की।
The source note says: ओवरसीज मार्केट से 20 से 40 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगा।
The source note says: फिल्म में यश की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। ‘पठान’-'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ा, 'आदिपुरुष' से रही पीछे
The source note says: ओपनिंग डे के आंकड़ों के मामले में 'रामायण' ने शाहरुख खान की 'पठान' और रणबीर कपूर की अपनी पिछली फिल्म 'एनिमल' के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
The source note says: हालांकि, यह साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर 'धुरंधर: द रिवेंज' (₹102.55 करोड़ नेट) से पीछे रही। इसके अलावा साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' का ऑल-लैंग्वेज ओपनिंग डे रिकॉर्ड (₹86.75 करोड़) भी इस फिल्म से आगे बना हुआ है।
The source note says: ट्रेड एक्सपर्ट्स और दर्शकों के अनुसार, गुरुवार को रिलीज होने और दिवाली से पहले ट्रैवल व तैयारियों के चलते कई परिवार पहले दिन सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सके।
The source note says: इसके अलावा प्रीमियम टिकटों की ऊंची कीमतें, ऑन-ग्राउंड प्रमोशन की कमी और अतीत में 'आदिपुरुष' से मिली निराशा के चलते कुछ दर्शक शुरुआत में सतर्क नजर आए। इन तमाम वजहों का असर फिल्म के पहले दिन के संभावित कलेक्शन पर देखा गया।
The source note says: ओपनिंग डे के बाद दर्शकों और समीक्षकों की ओर से फिल्म को अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दर्शकों ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की सराहना की है। इसके अलावा भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में साउथ स्टार यश के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है।
The source note says: रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट है। फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें इसके दोनों भाग शामिल हैं।
The source note says: फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और केजीएफ फेम यश रावण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
The source note says: मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट 1':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म
Source: Instafeed Desk.
तस्वीर: Raja Ravi Varma, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.