Story Content
नई दिल्ली, November 10, 2026: रामायण ने रचा इतिहास, सोमवार को छापे 107 करोड़ रुपये, महज 5 दिनों में 663 करोड़ के पार कलेक्शन।
हालांकि पहले 4 दिनों में फिल्म ने उतनी कमाई नहीं कि जितनी मेकर्स को उम्मीद थी. क्योंकि लोग दिवाली सेलिब्रेशन में व्यस्त थे. हालांकि अब सोमवार को यानी रिलीज के 5वें दिन ' रामायण ' (Ramayana) ने जबरदस्त कमाई की है.
सोमवार को छाप दिए 100 करोड़ 'रामायण: पार्ट वन' ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसने 'धुरंधर: द रिवेंज' को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड में सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जहां रणवीर सिंह की फिल्म ने अपने पहले सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे, वहीं रणबीर कपूर की इस महाकाव्य ड्रामा फिल्म ने एक कदम आगे बढ़ते हुए, अपने पहले सोमवार को 107.50 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई के साथ 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.
दिवाली पर रिलीज होगा पार्ट-2 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2028 में रिलीज होगी. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज़' द्वारा निर्मित - जिसमें 8 बार ऑस्कर जीतने वाली कंपनी DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' भी शामिल हैं. 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज़ हुई थी, और 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2028 में आएगी. दो भागों में बनी इस महाकाव्य फिल्म का संगीत दो ऑस्कर विजेता - ए.आर. रहमान और हंस ज़िमर - ने तैयार किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.