Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ramayana Box Office Collection Day 15 Live Updates: रामायण का धमाल जारी, 15वें दिन 12.30 बजे तक 847 करोड़ के हुई पार

नई दिल्ली, November 19, 2026: Ramayana Box Office Collection Day 15 Live Updates: रामायण का धमाल जारी, 15वें दिन 12.30 बजे तक 847 करोड़ के हुई पार। रामायण बॉक्स ऑफिस डे 15 लाइव अपडेट्स Source : IMDB…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 19 November 2026

नई दिल्ली, November 19, 2026: Ramayana Box Office Collection Day 15 Live Updates: रामायण का धमाल जारी, 15वें दिन 12.30 बजे तक 847 करोड़ के हुई पार।

रामायण बॉक्स ऑफिस डे 15 लाइव अपडेट्स Source : IMDB रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ऐतिहासिक है. इसने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. यहां तक कि दूसरे हफ्ते में भी इसने हर दिन डबल डिजिट में कमाई की है. हालांकि इसके कलेक्शन में मंदी भी आई है. दूसरे बुधवार इसने अब तक की सबसे कम कमाई की थी. चलिए यहां जान लेते हैं कि ये तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन कैसा परफॉर्म कर रही है.

'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 (Ramayana Box Office Collection Day 15 Live Updates) 'रामायण' 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिख रही है. ये आज 850 करोड़ के पार हो जाएगी. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

नोट: 'रामायण' के 15वें दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद पता चलेंगे.

'रामायण' ने 14 दिन देश और दुनियाभर में कितनी की कमाई? सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 14वें दिन, 'रामायण' ने 22 हजार 289 शोज से 23.20 करोड़ की नेट कमाई की. इसमें हिंदी में 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 14वें दिन इसने मलयालम में 2.15 करोड़, कन्नड़ में 1.65 करोड़, तमिल में 1.60 करोड़ और तेलुगु 1.30 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका 14 दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1009.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ रहा.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 8.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 510.00 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1519.05 करोड़ हो गया है.

'रामायण' ने धुरंधर को चटा दी धूल 'रामायण' ने महज 14 दिनों में रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर धुरंधर की 844.20 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मात दे दी है. इसी के साथ अब ये बॉलीवुड की धुरंधर 2 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. देखने वाली बात होगी कि ये कब 'धुरंधर 2' के 1080.96 करोड़ (सैकनिल्क के मुताबिक) के नेट लाइफटाइम कलेक्शन मात देकर नंबर 1 पोजिशन पर काबिज हो पाती है.

निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Mughal painter, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement