Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ramayana Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 25% की गिरावट के बावजूद पार किया 200 करोड़ का कलेक्शन

नई दिल्ली, November 7, 2026: Ramayana Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 25% की गिरावट के बावजूद पार किया 200 करोड़ का कलेक्शन। ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘रामायण’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की और अब…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 07 November 2026

नई दिल्ली, November 7, 2026: Ramayana Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 25% की गिरावट के बावजूद पार किया 200 करोड़ का कलेक्शन।

ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘रामायण’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच चुका है।

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने दूसरे दिन दुनियाभर में 221 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म ने नेट 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है।

इसी के साथ पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि पहले दिन फिल्म ने 64.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन से दूसरे दिन तक फिल्म की कमाई में 25.9% की गिरावट देखी गई है।

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 23316 शोज के जरिए 48.05 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसमें हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा 35.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

यह भी पढ़ें- रणबीर-यश की ‘रामायण’ के 5 बेस्ट सीन जिन्हें देख दर्शको की आंखे भी बड़ी हो गईं

वहीं, कन्नड़ में 5.15 करोड़ रुपये, तेलुगु में 4.75 करोड़ रुपये, तमिल में 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.15 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 134.80 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, विदेश में भी ‘रामायण’ का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट से 35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही विदेश में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 86.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 221.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म ‘रामायण’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा आप ऐसे लगाइए कि दूसरे दिन फिल्म के करीब 18,56,029 टिकट बिके। वहीं, अब तक कुल 43,81,804 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में दर्शकों को रावण की भूमिका खास पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ में तैयार हुए 150 सेट, 24 कैरेट गोल्ड से बना रावण का सिंहासन, शूर्पणखा के रथ पर खर्च हुए इतने करोड़

फिल्म में दिखाए वीएफएक्स और शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस कमाल का है। इसकी तारीफ ना सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर देखने मिल रही है। फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के किरदार में साईं पल्लवी, रावण के रोल में यश, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे समेत कई शानदार कलाकार नजर आए हैं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement