Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ramayana Box Office Day 11: दुनियाभर में गूंज रहा 'राम' का नाम, धुरंधर-RRR सब छूटे पीछे! 11वें दिन रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली, November 16, 2026: Ramayana Box Office Day 11: दुनियाभर में गूंज रहा 'राम' का नाम, धुरंधर-RRR सब छूटे पीछे! 11वें दिन रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड। सैकनिर्ल्क की रिपोर्ट के मुताबिक…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: Ramayana Box Office Day 11: दुनियाभर में गूंज रहा 'राम' का नाम, धुरंधर-RRR सब छूटे पीछे! 11वें दिन रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।

सैकनिर्ल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण ने दूसरे रविवार को 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी रविवार को फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिली. इस तरह फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपये हो गया है. रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1384.50 करोड़ पहुंच चुका है.

रामायण ने दूसरे रविवार की कमाई के मामले में बॉलीवुड की बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इस साल मार्च में रिलीज होने के बाद दूसरे रविवार को 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, रणबीर कपूर की रामायण ने 75 करोड़ रुपये कमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

हालांकि, दूसरे रविवार की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी भी 76.60 करोड़ रुपये के साथ कायम है, जो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने साल 2024 में बनाया था. रामायण ने इसके साथ-साथ धुरंधर के पहले पार्ट, और एस.एस. राजामौली की RRR के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

शाहरुख खान की फिल्म जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. जवान ने भारत में कुल 643.87 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं राजकुमार राव की स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 625.27 करोड़ रुपये रहा था.

इससे पहले रामायण विक्की कौशल की 'छावा' जिसने कुल 601.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, को भी पीछे छोड़ चुकी है. शाहरुख खान की 'पठान' (544.28 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'एनिमल' (556.36 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर चुकी है.

इन रिकॉर्ड्स के अलावा, रामायण ने इंडिया के बाहर भी रिकॉर्ड बनाया है. दूसरे रविवार 40 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ, ये इंडिया की दूसरी फिल्म बनी, जिसने अपने घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाहर सबसे ज्यादा कमाई की. 11वें दिन तक रामायण ने ओवरसीज में 475.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो लगभग 50 मिलियन डॉलर्स के आसपास होता है.

गौर करने वाली बात इसमें यह है कि ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं क्योंकि विदेश में अलग-अलग टाइमजोन के चलते, बॉक्स ऑफिस नंबर्स में बदलाव मुमकिन हैं. वैसे अभी धुरंधर 2 475.93 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ आगे चल रही है, जो जिसे टूटने में ज्यादा समय नहीं लगना है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: आर्या जोशी, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement