Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ramayana Box Office Day 3 Live Updates: तीसरे दिन भी रामायण की धूम, सुबह 8 बजे तक 114 करोड़ के हुई पार

नई दिल्ली, November 7, 2026: Ramayana Box Office Day 3 Live Updates: तीसरे दिन भी रामायण की धूम, सुबह 8 बजे तक 114 करोड़ के हुई पार। रामायण बॉक्स ऑफिस डे 3 लाइव अपडेट्स Source : IMDB रणबीर कपूर की…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 07 November 2026

नई दिल्ली, November 7, 2026: Ramayana Box Office Day 3 Live Updates: तीसरे दिन भी रामायण की धूम, सुबह 8 बजे तक 114 करोड़ के हुई पार।

रामायण बॉक्स ऑफिस डे 3 लाइव अपडेट्स Source : IMDB रणबीर कपूर की 'रामायण'दिवाली से ठीक पहले यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का इतना बज बन गया था कि इसकी एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड बनाए. वहीं अब जब ये सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो ये जमकर कमाई भी कर रही है. शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन का कलेक्शन भी जबरदस्त रहा और ये 100 करोड़ के पार हो गई. अब तीसरे दिन भी फिल्म से धमाका करने की उम्मीद है. उससे पहले चलिए यहां जानते हैं कि 'रामायण' रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?

'रामायण' तीसरे दिन कितना कर रही कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 3 Live Updates)

'रामायण' ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में कितना कमाया? 'रामायण' को विदेशों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बतादें कि फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज में 35.00 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक वहां इसकी कुल कमाई .86.25 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 221.05 करोड़ तक पहुंच गई है.

'रामायण' के बारे में 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह सहित कई शामिल हैं.

निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement