Story Content
New Delhi, November 8, 2026: Ramayana Box Office Day 3: तीसरे दिन भी रामायण की धूम, तोड़ा ओपनिंग डे रिकॉर्ड, सैटरडे को 182 करोड़.
The source note says: रामायण बॉक्स ऑफिस डे 3 लाइव अपडेट्स Source : IMDB रणबीर कपूर की 'रामायण'दिवाली से ठीक पहले यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का इतना बज बन गया था कि इसकी एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड बनाए. वहीं अब जब ये सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो ये जमकर कमाई भी कर रही है. शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन का कलेक्शन भी जबरदस्त रहा और ये 100 करोड़ के पार हो गई. अब तीसरे दिन भी फिल्म से धमाका करने की उम्मीद है. उससे पहले चलिए यहां जानते हैं कि 'रामायण' रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?
The source note says: 'रामायण' तीसरे दिन कितना कर रही कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 3 Live Updates)
The source note says: 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में कितना कमाया? 'रामायण' को विदेशों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बतादें कि फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज में 35.00 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक वहां इसकी कुल कमाई 86.25 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 221.05 करोड़ तक पहुंच गई है.
The source note says: 'रामायण' के बारे में 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह सहित कई शामिल हैं.
The source note says: निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.